विज्ञापन

पॉल्यूशन सर्टिफिकेट हर साल रिन्यू नहीं कराना पड़ेगा, एक नहीं 3 साल चलेगा, सरकार ने BS 6 वाहनों के लिए बदले नियम

PUC New Rules: पीयूसी नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. अब कारों समेत नए बीएस-6 वाहनों का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट तीन साल तक के लिए मान्य होगा. उसे हर साल रिन्यू कराने की जरूरत नहीं होगी.

पॉल्यूशन सर्टिफिकेट हर साल रिन्यू नहीं कराना पड़ेगा, एक नहीं 3 साल चलेगा, सरकार ने BS 6 वाहनों के लिए बदले नियम
PUC New Rules: प्रदूषण प्रमाणपत्र वैधता अवधि में बदलाव
नई दिल्ली:

सरकार ने वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाने के नियम में बड़ा बदलाव किया है. BS-6 वाहनों के लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट अब एक नहीं तीन साल चलेगा. उसे हर साल रिन्यू नहीं करना पड़ेगा.  सरकार ने नए नियमों के तहत पीयूसी की वैधता में बदलाव किया है. इसमें छह साल तक पुरानी बीएस-6 प्राइवेट वाहनों के लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट अब 3 साल के लिए मान्य होगा. जबकि बीएस-6 ट्रांसपोर्ट वहिकल के लिए पीयूसी दो साल तक चलेगा. उससे पुराने वाहनों को उनकी आयु के हिसाब से साल भर में या छह महीने में रिन्यू कराना होगा. BS-1, BS-2 और BS-3 वाहनों के लिए 3 महीने और BS-4 वाहनों के लिए छह महीने की वैधता पहले की तरह जारी रहेगी. 

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में बदलाव संबंधी अधिसूचना जारी की है. नए नियमों के मुताबिक, नए BS-6 निजी वाहनों के मालिकों को हर 6 माह या एक साल में पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं बनवाना पड़ेगा. इसमें BS-VI के प्राइवेट वाहनों के लिए यह सर्टिफिकेट 3 साल तक मान्य रहेगा. पुराने वाहनों के लिए उनकी उम्र के अनुसार वैसे ही छह माह या साल भर में पीयूसी सर्टिफिकेट का रिन्यू कराना होगा. नए नियम नोटिफिकेशन के साथ लागू हो गए हैं. 

pollution certificate

नए BS-VI वाहनों के लिए क्या नियम

सरकार ने निजी BS-6 वाहनों की उम्र के हिसाब से पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता उनकी उम्र के आधार पर तय होगी. वाहन जितना पुराना होगा, उसको उतने कम समय में प्रदूषण प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराना होगा.

  • 6 साल तक पुराने BS-6 निजी वाहनों के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट 3 साल मान्य रहेगा
  • 6 साल से ज्यादा और 10 साल तक पुराने वाहनों के लिए हर साल पीयूसी बनवाना होगा
  • 10 साल से ज्यादा पुरानी BS-6 निजी वाहनों के लिए हर छह महीने में पीयूसी बनवाना होगा.

व्यावसायिक वाहनों के लिए क्या नियम?

सरकार ने BS-VI स्टैंडर्ड के परिवहन वाहनों के पीयूसी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी भी बढ़ा दी है. इन कमर्शियल वाहनों की उम्र के आधार पर वैलिडिटी तय होगी. 6 साल तक पुराने BS-6 कमर्शियल वाहनों के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट 2 साल वैध रहेगा. 6 साल से ज्यादा और 10 साल तक ओल्ड वाहनों को हर साल पीयूसी बनवाना पड़ेगा. 10 साल से ज्यादा पुराने कमर्शियल वहिकल के लिए हर 6 महीने में पीयूसी रिन्यू कराना अनिवार्य होगा.

मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव 

मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत केंद्रीय मोटर वाहन (16वां संशोधन) नियम 2026 के जरिये ये अधिसूचना जारी की गई है. संशोधित नियमों में रिन्यू वाले पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की प्रभावी तारीख भी स्पष्ट की गई है. अगर पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की एक्सपायरी से 10 दिन पहले रिन्यू के लिए आवेदन किया जाता है तो नया पीयूसी पुराने सर्टिफिकेट की एक्सपायरी डेट से ही लागू माना जाएगा. एक्सपायरी के बाद रिन्यू कराया जाता है तो नया सर्टिफिकेट रिन्यूअल की तारीख से प्रभावी होगा. नए बदलावों के तहत पहले जारी सर्टिफिकेट के मामले में पीयूसी की नई वैधता अवधि तब लागू होगी, जब इन नियमों के लागू होने के बाद पहली बार उनका रिन्यूअल कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें - PUC टेस्ट में पास लेकिन प्रदूषण में फेल! दिल्ली NCR में 1 लाख वाहनों की जांच में खुलासा, 1 अक्टूबर से नो पीयूसी-नो फ्यूल पर उठे सवाल

दिल्ली-NCR के 35 जिलों में बिना PUCC पेट्रोल नहीं; 10 हजार का चालान, प्रदूषण जांच कराने में रखें इन 5 बातों का ध्यान

 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PUC New Rules, BS6 Vehicle, Pollution Certificate, New Puc Certificate Rules, New PUC Certificate Validity Rules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com