Viral Video: दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में एक छोटा बच्चा प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की जगह में गिर गया. एक पुलिस अधिकारी ने जब ये देखा तो वो तुरंत मदद के लिए आगे आया और ट्रेन चलने से पहले ही उसी छोटी सी जगह से वापस बच्चे को ऊपर खींच लिया. अच्छी बात यह है कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और उसे सिर्फ मामूली खरोंचे आईं, जिसके बाद वो अपने परिवार के साथ आगे की यात्रा पर निकल गया.
चेंगदू ईस्ट रेलवे स्टेशन की घटना
लेकिन चेंगदू ईस्ट रेलवे स्टेशन पर G8645 ट्रेन में चढ़ते समय हुए इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता कि नीले रंग की टीशर्ट पहने बच्चा एक महिला के साथ ट्रेन के दरवाजे पर आता है. पहले महिला ट्रेन में अपना सामान रखती हैं और फिर खुद अंदर चढ़ जाती हैं. पीछे से बच्चा जैसे ही प्लेटफॉर्म से अपना पैर उठाकर ट्रेन में रखने की कोशिश करता है, तभी वो नीचे गिर जाता है.'
【Video】#EverydayHero A young child fell into the gap between the platform and a train in SW China's Sichuan Province. A train police officer rushed to the rescue in a race against time — thankfully, the child is safe and sound. A reminder to parents: when traveling with kids, never let your guard down.
— Global Times (@globaltimesnews) October 9, 2026
रेलवे ने वीडियो जारी कर यात्रियों को किया सतर्क
सीजीटीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अब रेलवे पुलिस ने बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी कि वे ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय उन पर कड़ी नजर रखें और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह का ध्यान रखें.
यह भी पढ़ें | हिमालय के गांव में शिफ्ट हुआ मुंबई का कपल, पहाड़ों में ड्रीम घर बनाने की बताई लागत
यह भी पढ़ें | 'कुत्तों ने मेरे साथी को मार डाला', कैमरे पर फूट-फूट कर रोई राइडर नोनी; बोली- उसने मेरे साथ दुनिया घूमी है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं