Viral Video: नोएडा में रोड रेज की घटना का एक डैशकैम वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें रॉन्ग साइड से आ रही ब्रेजा के ड्राइवर ने यू-टर्न लेकर दूसरी कार को रोककर झगड़ा करने की कोशिश की. हालांकि, सामने वाला ड्राइवर शांत रहकर ब्रेजा ड्राइवर को तगड़ा जवाब दे गया. उसने दरवाजा खोले बिना अपनी गाड़ी बगल से निकाल ली. अब सोशल मीडिया पर लोग डैशकैम ड्राइवर की तारीफ कर रहे हैं. रोड रेज की इस घटना के वायरल हो रहे वीडियो पर उत्तर प्रदेश पुलिस की इमरजेंसी सर्विस डायल 112 ने प्रतिक्रिया दी है.
गलत दिशा से आ रही थी ब्रेजा कार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अलग-अलग लोगों ने रोड रेज की इस घटना का वीडियो शेयर किया है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक्स हैंडल से वीडियो शेयर करके लिखा कि नोएडा में रोड रेज की घटना डैशकैम में कैद हो गई. पोस्ट में आगे लिखा गया कि हो सकता है कि डैशकैम वाले ड्राइवर ने गलत साइड से आ रही ब्रेज़ा के ड्राइवर से कुछ कहा हो, जिससे उसकी ईगो को ठेस पहुंची हो.
इसके बाद ब्रेज़ा ड्राइवर ने यू-टर्न लिया और रोड रेज (सड़क पर झगड़ा) करने की कोशिश की. एक्स पोस्ट में आगे लिखा कि डैशकैम वाले ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए झगड़े में पड़ने के बजाय आगे चल गया. डैशकैम ड्राइवर के इस व्यवहार पर लोगों ने कहा कि सड़क पर मानसिक शांति हमेशा सबसे ज़रूरी होनी चाहिए.
Noida Road Rage Caught on Dashcam 🚨 The dashcam driver may have said something to the wrong-side Brezza driver, which hurt his fragile ego. The Brezza driver then made a U-turn and tried to engage in road rage. The dashcam driver handled the situation brilliantly by not engaging and simply continuing his journey. Mental peace should always be the top priority on the roads. 🚗🙏
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) October 9, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पर लाल रंग की ब्रेजा गलत दिशा से आ रही है. उसी समय उसके दाहिने से एक कार निकलती है. कुछ ही पल में वही ब्रेजा कार यूटर्न लेकर डैशकैम वाली कार के आगे आ जाती है और ड्राइवर ब्रेजा कार को बीचोबीच रोड पर खड़ा कर देता है. इसके बाद वह ब्रेजा से उतरकर डैशकैम वाले ड्राइवर से झगड़ा करने की कोशिश करता है.
यूपी पुलिस ने वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया
पर डैशकैम वाला ड्राइवर बिना कुछ बोले और गाड़ी का दरवाजा खोले बिना ही आगे बढ़ जाता है. इसके बाद लोग डैशकैम वाले ड्राइवर के शांतिपूर्ण व्यवहार को लेकर उसकी तारीफ करते हैं. एक्स पर एक यूजर की पोस्ट पर यूपी पुलिस की इमरजेंसी सर्विस डायल 112 ने प्रतिक्रिया दी है. अभिषेक जालान नाम के यूज़र की X पोस्ट पर यूपी पुलिस की डायल 112 ने अपना कॉलिंग नंबर हमारे मैसेज करने को कहा है.
यह भी पढ़ें-
बुलेट ट्रेन में चढ़ते वक्त सीधा पटरियों पर जा गिरा बच्चा, पुलिसकर्मी ने दौड़कर बचाई जान
ट्रेन की सेकंड एसी में रात 1 बजे शोर मचा रहा था परिवार, लड़की ने टोका तो मिला हैरान करने वाला जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं