विज्ञापन

रुई के फाहे जैसा कीड़ा, जी करेगा प्‍यार से पुचकारें पर छूते ही लगेगा करंट, पार्क जाएं तो आग वाली इल्‍ली से जरा बचके

दिखने में यह बेहद प्यारा और मखमली खिलौने जैसा है, लेकिन इसके कोट के नीचे बेहद खतरनाक जहर छिपा है. इसे छूते ही शरीर में तेज जलन और असहनीय दर्द शुरू हो जाता है, इसलिए बगीचे में जाते समय पूरी सावधानी रखें.

रुई के फाहे जैसा कीड़ा, जी करेगा प्‍यार से पुचकारें पर छूते ही लगेगा करंट, पार्क जाएं तो आग वाली इल्‍ली से जरा बचके
इस मखमली कीड़े को छूने की गलती मत करना.
Stock Free image

Viral News: पार्क में टहलते या बगीचे में काम करते समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है. प्रकृति में एक ऐसा अनोखा जीव मौजूद है जो दूर से किसी मासूम, सुनहरी मूंछ या मखमली बिल्ली के बच्चे जैसा प्यारा दिखता है, लेकिन इसे छूना भारी पड़ सकता है. इसे आम बोलचाल में 'आग वाली इल्ली' (Fire Caterpillar) या पस कैटरपिलर (Puss Caterpillar) कहा जाता है. विज्ञान की भाषा में यह 'फ्लैनल मॉथ कैटरपिलर' है. इस बेहद खूबसूरत दिखने वाले कीड़े के मखमली कोट के नीचे जहर से बुझे तीखे कांटों का एक पूरा सुरक्षा कवच छिपा होता है. जैसे ही कोई इसे छूने या सहलाने की कोशिश करता है, ये जहरीले कांटे सीधे त्वचा में धंस जाते हैं. इसके बाद होने वाला असहनीय दर्द और जलन करीब 12 घंटे तक बनी रहती है। ऐसा महसूस होता है जैसे हाथ जलते अंगारों पर रख दिया हो.

पत्तों को कुतरकर भरता है पेट

इसकी बनावट इतनी अजीब है कि पहली नजर में यह समझ ही नहीं आता कि इसका सिर कहां है और पूंछ कहां. यह पेड़ के पत्तों को बीच से कुतरते हुए और बड़े होकर फूलों का रस पीकर अपनी भूख मिटाता है. जब इसे नीचे से देखा जाए, तो इसके छोटे-छोटे पैर किसी सक्शन कप की तरह दिखते हैं, जिनकी मदद से यह पेड़ों पर आसानी से चढ़ता-उतरता है. 

खुद की केंचुली खा जाता है, दूर फेंकता है अपनी पॉटी

यह इतना चालाक होता है कि ये अपनी पुरानी छोड़ी हुई त्वचा (केंचुली) को खुद ही खा जाते हैं ताकि दुश्मनों को इनके वहां होने की गंध न मिले. इसके अलावा ये कीड़ा अपनी पॉटी को अपने शरीर से इतनी तेजी से दूर फेंकता है जैसे शैंपेन की बोतल से कॉर्क उड़ता है. ताकि इनके ठिकाने का पता न चल सके.

यह भी पढ़ें | गुजराती कारोबारी ने बताया बिजनेस में कामयाबी का सबसे बड़ा सीक्रेट, 3 शब्दों में कही पूरी बात

पार्क में जाने के दौरान रखें सावधानी

इससे सावधान रहने की जरूरत इसलिए भी है क्योंकि जब छोटे बच्चे पार्क में खेलते हैं या बुजुर्ग अपने पालतू डॉगी को घुमाते हैं तो इससे सबसे ज्यादा सामना हो सकता है.  अगर आप अपने घर के बगीचे में पेड़-पौधों की छंटाई या बागवानी कर रहे हैं, तो हाथों में ग्लव्स जरूर पहनें. इस कीड़े का शरीर से सिर्फ छू जाना ही शरीर में तेज रिएक्शन पैदा कर सकता है. त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं, असहनीय दर्द और सूजन होती है. मामला गंभीर होने पर उल्टी और दौरे पड़ने जैसी नौबत भी आ सकती है.

राहत की बात यह है कि इस इल्ली का जहर जानलेवा नहीं होता. अगर कभी यह आपको छू जाए और हाथ में आग लग जाए, तो डंक वाली जगह पर ठंडे बर्फ के पैक से सिकाई करें. जलन और खुजली को कम करने के लिए एंटीहिस्टामाइन दवा लें. वैसे भी अगर ये कीड़ा कहीं दिखे तो इससे दूर हो जाइए और उल्टी दिशा में दौड़ लगा दीजिए.

यह भी पढ़ें | पाकिस्तान की सबसे लग्जरी ट्रेन में इंडियन यूट्यूबर ने किया सफर, बोला- 'ये सिर्फ बाहर से मॉडर्न दिखती है'

यह भी पढ़ें | 'अब पता चला बेटे के होने पर क्यों खुशी मनाते हैं लोग', भाई को पिता की जगह खड़ा देख इमोशनल हो गई बहन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Caterpillar, Dangerous Creatures, Bizarre News, Offbeat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com