विज्ञापन

पिता के बाद भाई ने निभाई परिवार की जिम्मेदारी, बहन गौरी चौधरी का भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल

पुणे की डिजिटल क्रिएटर गौरी चौधरी का अपने भाई के लिए एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पिता के बाद भाई को पिता की तरह अपनी जिम्मेदारियां निभाते देख गौरी बेहद भावुक हो गईं.

पिता के बाद भाई ने निभाई परिवार की जिम्मेदारी, बहन गौरी चौधरी का भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल
मायके से विदा होते हुए भाई को पिता की भूमिका में देख भावुक हुई बहन.
Instagram@life.of.gauri

पिता के निधन के बाद एक भाई द्वारा अपनी बहन के प्रति निभाए गए फर्ज का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुणे की डिजिटल क्रिएटर गौरी चौधरी ने उत्तराखंड स्थित अपने मायके से विदाई के समय का यह वीडियो साझा किया है. वीडियो में उनका भाई पिता की अनुपस्थिति में मुस्कुराते हुए विदाई की रस्में पूरी कर रहा है और बहन की गाड़ी के सुरक्षित निकलने के लिए रास्ते से अन्य गाड़ियां हटाता नजर आ रहा है. गौरी ने भावुक कैप्शन में लिखा कि भाई को पिता के स्थान पर खड़ा देख समझ आया कि लोग बेटे के जन्म पर इतनी खुशी क्यों मनाते हैं. भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को देखकर नेटिजन्स बेहद भावुक हो रहे हैं.

क्या है वीडियो में?

गौरी चौधरी उत्तराखंड में अपने मायके से विदा ले रही थी. तब उन्होंने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है. जिसमें उनका भाई एक उनके पिता के जाने के बाद उनकी कमी महसूस नहीं होने दे रहा है. गौरी ने अपने वीडियो में दिखाया कि उनका भाई मुस्कुराते हुए हाथ हिला रहा है और रास्ते में गाड़ियां हटा रहा है ताकि उनकी कार गली में न फंस जाए. वीडियो में कैप्शन भी डाला है. "भाई को पिता की जगह खड़े देखा तब एहसास हुआ की लोग बेटे के होने पर इतनी खुशी क्यों मनाते हैं." 

वीडियो देख इमोशनल हुए लोग

वीडियो देखकर लोग इमोशनल हो गए. एक यूजर ने लिखा, "सबके समझ में नहीं आती ये बात, बाप के बाद भाई ही बाप समान होता है." एक अन्य यूजर ने लिखा, "आंख में कुछ पानी सा आ गया." एक भाई ने लिखा, "काश अपनी भी ऐसी ही बहन होती." गौरी की बात से सहमत होते हुए एक यूजर ने कहा, "बहुत ही बड़ा सच बोला है आपने."

यह भी पढ़ें | पाकिस्तान की सबसे लग्जरी ट्रेन में इंडियन यूट्यूबर ने किया सफर, बोला- 'ये सिर्फ बाहर से मॉडर्न दिखती है'

कौन हैं गौरी चौधरी?

पुणे की रहने वाली डिजिटल क्रिएटर गौरी चौधरी अपने वीडियो और शॉर्ट्स के जरिए सनातन धर्म, हिंदू देवी-देवताओं और प्राचीन इतिहास से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियां सुनाती हैं. इसके अलावा रोजमर्रा की जिंदगी, यात्राओं और व्यक्तिगत अनुभवों को व्लॉग से शेयर करती हैं.

यह भी पढ़ें | अहमदाबाद में गरबे के बीच अचानक घुसी महिला जासूस, लड़कों के करने लगी फोन चेक, लोग बोले- ये तो धुरंधर है

यह भी पढ़ें | कंजूस कहकर उड़ाया मजाक, गुस्से में आया जैन व्यापारी; अनोखा मंदिर बनाने में लगाया 40 हजार किलो घी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Sister Brother Love, Sister Brother Relation, Trending Videos, Indian Family Values
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com