VIRAL VIDEO: इंडियन ट्रैवल यूट्यूबर डॉ. नवंकुर चौधरी ने अपनी पाकिस्तान यात्रा में पड़ोसी मुल्क की सबसे लग्जरी ट्रेन का सफर किया. इसमें उन्होंने ट्रेन टिकट से लेकर उसके खाने का अनुभव को शेयर किया है. उन्होंने अपनी जर्नी पूरी करने के बाद कहा कि इंडियन रेलवे के आगे ये कुछ भी नहीं है. डॉ. नवंकुर ने Luxury Train of Pakistan 🇵🇰 (Multan to Lahore) टाइटल नाम से ये वीडियो यात्री डॉक्टर यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. इस वीडियो को 27 लाख व्यूज मिले हैं.
पाकिस्तान की 'राजधानी एक्सप्रेस' जैसी कही जाती है ये ट्रेन
यूट्यूबर नवंकुर ने बताया कि मुल्तान में यात्रा की तैयारी करते हुए जब टिकट बुक करने की कोशिश की, तो एक अजीब अनुभव हुआ. भारत में जहां हम चुटकियों में ऑनलाइन टिकट बुक कर लेते हैं, वहीं पाकिस्तान में यह सिस्टम आज भी सिरदर्द बना हुआ है. ऐप्स पर सीटें और किराया तो दिखता है, लेकिन पेमेंट गेटवे अक्सर दम तोड़ देते हैं. आखिरकार, मुल्तान कैंट स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से ही टिकट हाथ आई. यूट्यूबर की इच्छा थी कि पाकिस्तान रेलवे की सबसे बेहतरीन और आधुनिक ट्रेन 'ग्रीन लाइन' का सफर किया जाए. यह ट्रेन सीधे खानेवाल से लाहौर के लिए चलती है और इसे वहां की 'राजधानी एक्सप्रेस' माना जाता है. 2950 पाकिस्तानी रुपये (करीब 850 भारतीय रुपये) की टिकट लेकर यूट्यूबर अपने दोस्तों के साथ स्टेशन पहुंचे.
'ग्रीन लाइन' में खाने में क्या-क्या मिला?
जब हम खानेवाल स्टेशन पहुंचे, तो पता चला कि कराची से आने वाली हमारी ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा लेट है. वहां के लाइव ट्रैकिंग ऐप ने इस देरी को बिल्कुल सटीक दिखाया, जो काबिले-तारीफ है. जैसे ही पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेन के अंदर कदम रखा, यूटयूबर नवंकुर हैरान रह गए. उन्होंने देखा कि हर सीट के पीछे एलसीडी स्क्रीन लगी है, जिसमें चीनी भाषा का भी विकल्प है क्योंकि यह रैक चीन से बनकर आया है. जापानी ट्रेनों की तर्ज पर इसकी सीटें पूरी तरह घूम सकती हैं. टिकट की कीमत में ही दोपहर का खाना शामिल है, जिसमें बिरयानी, चिकन, नान और मीठा परोसा जाता है. शाकाहारियों के लिए सिर्फ दाल का ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें | नीदरलैंड के यूट्यूबर ने भारत की फर्स्ट एसी ट्रेन में किया सफर, खाना खाकर कहा- 'ये अनुभव हमेशा याद रहेगा'
लेटलतीफ है पाकिस्तान का ट्रेन सिस्टम
इंडियन यूट्यूबर के मुताबिक, बाहर से यह ट्रेन जितनी मॉडर्न दिखती है, उतनी ही सुस्त है. मुल्तान और खानेवाल के बीच पानी भरने के नाम पर ट्रेन करीब 40 मिनट खड़ी रही. जो सफर साढ़े तीन घंटे में पूरा होना था, वह कई और घंटों का हो गया.
सिंगल ट्रैक और बुनियादी ढांचे की कमी के कारण सुपरफास्ट होने के बावजूद इस ट्रेन को हर छोटे-बड़े स्टेशन पर रोकना पड़ा. यही वजह है कि आज पाकिस्तान के लोग ट्रेन के बजाय सड़क मार्ग से सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि वहां कम से कम समय की गारंटी तो मिलती है. आखिरकार, यूट्यूबर और उसके दोस्त कई घंटों बाद लाहौर स्टेशन पहुंचे.
यह भी पढ़ें | जर्मनी की यूट्यूबर ने राजस्थान के सूनसान गांव में बिताई रात, बोली- ये बात कभी नहीं भूलूंगी
यह भी पढ़ें | भारत के रंग में रंगे अमेरिकी बाप-बेटे, बाइक पर किया 2000 किमी का सफर; बोले- ये एक्सपीरियंस नहीं भूलेंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं