विज्ञापन

गुजराती कारोबारी ने बताया बिजनेस में कामयाबी का सबसे बड़ा सीक्रेट, 3 शब्दों में कही पूरी बात

क्या वाकई एक-एक पैसे का हिसाब रखने की वजह से गुजराती बिजनेस में सुपरहिट होते हैं? सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस पोस्ट में एक गुजराती कारोबारी ने बताया है कामयाबी का वो असली उसूल, जो हर व्यापारी की जान है.

गुजराती कारोबारी ने बताया बिजनेस में कामयाबी का सबसे बड़ा सीक्रेट, 3 शब्दों में कही पूरी बात
कंजूसी नहीं बल्कि इस एक उसूल के दम पर बिजनेस में राज करते हैं गुजराती.
AI image

Viral Post: गुजराती जहां भी जाते हैं, बिजनेस में अपनी धाक कैसे जमा लेते हैं? चाहे देश हो या विदेश, व्यापार की दुनिया में इनका कोई सानी नहीं है. आखिर इनके खून में ऐसा क्या है कि ये मिट्टी को भी सोना बना देते हैं? हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर नीलम नाम के एक यूजर की पोस्ट खूब वायरल हुई. इस पोस्ट ने गुजरातियों की कामयाबी का एक बहुत ही सीधा और सच्चा फॉर्मूला सामने रखा है.

गुजराती ने बताया सक्सेस का फॉर्मूला

आम तौर पर लोग सोचते हैं कि गुजराती कंजूस होते हैं, एक-एक पैसे का हिसाब रखते हैं और इसीलिए सफल होते हैं. लेकिन सच्चाई कुछ और ही है. वायरल पोस्ट में जब एक गुजराती बिजनेसमैन से सक्सेस के सीक्रेट पर सवाल किया, तो उसने बड़ा ही सटीक जवाब दिया. उसने कहा "हम ग्राहक को 'वैल्यू फॉर मनी' यानी पैसे की पूरी कीमत देते हैं. अगर हम आपसे 100 रुपये लेंगे, तो आपको पूरे 100 रुपये का खरा और चोखा माल ही देंगे, कोई मिलावट या धोखा नहीं करेंगे."  

बात एकदम खरी है

बेशक, बिजनेस में जीत का सिर्फ यही एक फॉर्मूला नहीं है, लेकिन यह सबसे बुनियादी नियम जरूर है. जब ग्राहक को अपनी मेहनत की कमाई के बदले सही और बढ़िया चीज मिलेगी, तो वह आंख बंद करके बार-बार उसी दुकानदार के पास आएगा. विश्वास का यही धागा बिजनेस को बड़ा बनाता है.

यह भी पढ़ें | 'जिन्हें नौकरी की सख्त जरूरत हो, उन्हें काम पर मत रखो'; मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर ने समझाया इसका लॉजिक

क्यों सिर्फ गुजराती ही सफल हुए?

कुछ लोग तर्क देते हैं कि गुजरात की सीमा समंदर से लगती है, इसलिए वहां सदियों से व्यापार फल-फूल रहा है और अब यह उनके डीएनए में शामिल हो चुका है. लेकिन सच तो यह है कि समंदर किनारे देश के और भी राज्य हैं, पर जो कमाल गुजरातियों ने किया, वो कोई और नहीं कर पाया. आज देश के कुल प्राइवेट बिजनेस का एक-तिहाई हिस्सा अकेले गुजरातियों के हाथ में है. शेयर बाजार से लेकर देश की कुल तरक्की में इनका दबदबा है. जहां देश की औसत प्रति व्यक्ति आय करीब दो लाख रुपये है, वहीं गुजरात में यह आंकड़ा साढ़े तीन लाख रुपये से भी ऊपर है. साफ है कि ईमानदारी और सही दाम का उनका यह पुराना वसूल ही उन्हें सबसे आगे रखता है.

यह भी पढ़ें | विदेश जाने का मौका छोड़कर भारत में रुकने वाले एंटरप्रेन्योर का छलका दर्द, बोले- 'कई बार लगा मैंने गलती की'

यह भी पढ़ें | करोड़ों का ब्रांड बनाने वाले एंटरप्रेन्योर ने युवाओं को दिया चैलेंज, कहा- 1 लाख महीना आराम से कमा सकते हो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarati Business Success, Gujarati Businessman Story, Indian Business Community In Israel, SUCCESS Formula
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height