विज्ञापन

EWS सर्टिफिकेट बनवाने के नियमों में हो चुका है बड़ा बदलाव, जानिए अब ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से कैसे करें अप्लाई

New rules for EWS certificate: सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है. तहसील में ऑफ लाइन आवेदन बंद कर ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल या जनसेवा केंद्र से अप्लाई करना अनिवार्य कर दिया गया है. जानिए नए नियम, जरूरी दस्तावेज और सत्यापन प्रक्रिया.

EWS सर्टिफिकेट बनवाने के नियमों में हो चुका है बड़ा बदलाव, जानिए अब ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से कैसे करें अप्लाई
UP में अब ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है.
NDTV
  • UP में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लिए EWS प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है.
  • तहसील स्तर पर ऑफलाइन आवेदन बंद कर ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से आवेदन की सुविधा दी गई है.
  • आवेदन के लिए पहचान, आय, संपत्ति और परिवार के सदस्यों के दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य किया गया है.
नई दिल्ली:

Apply for EWS certificate online: आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (EWS) के नागरिकों के लिए उत्तर प्रदेश में प्रमाणपत्र बनवाने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. अब ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के लिए तहसील स्तर पर होने वाला ऑफ लाइन आवेदन बंद कर दिया गया है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को सख्ती से लागू कर दिया गया है. ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा पहले से मौजूद थी, लेकिन व्यावहारिक तौर पर अब इसे प्रभावी ढंग से अमल में लाया जा रहा है. तहसील में इस व्यवस्था के तहत ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिए आवेदन की प्रक्रिया को प्राथमिकता मिलने से आवेदकों को लंबी कतारों और बार-बार दफ्तर के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है.

नई व्यवस्था के तहत आवेदकों की पारिवारिक स्थिति के मुताबिक दस्तावेज निर्धारित किए गए हैं. अविवाहित और विवाहित आवेदकों को आवेदन के दौरान पहचान, आय और संपत्ति से जुड़े कागजात अपलोड करने होंगे.

  •  आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र
  •  आवेदक, माता पिता और भाई बहन के पहचान से जुड़े दस्तावेज
  •  आय प्रमाण पत्र और संपत्ति से संबंधित खतौनी की नकल
  •  निवास या भवन का स्पष्ट फोटो
  •  विवाहित आवेदकों के लिए पति या पत्नी का पहचान दस्तावेज और स्वप्रमाणित घोषणा पत्र

 ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल और जनसेवा केंद्र से ऐसे करें अप्लाई

आवेदक अब घर बैठे ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से खुद आवेदन कर सकते हैं. जिन लोगों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में तकनीकी दिक्कत आती है, वे नजदीकी जन सेवा केंद्र की मदद से भी आवेदन दर्ज करा सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा होने के बाद राजस्व विभाग के स्तर पर सभी दस्तावेजों और अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा. आवेदक की पात्रता की पुष्टि होने के बाद ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र डिजिटल रूप से ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा. नीचे बताए गए तरीकों से घर बैठे ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • UP eDistrict की आधिकारिक वेबसाइट खोलें और Citizen Login विकल्प पर क्लिक करके eSathi पोर्टल पर पहुंचें.
  • अगर आपका पहले से अकाउंट नहीं है, तो नया उपयोगकर्ता रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें. अपनी मूल जानकारी भरकर 6 से 8 अक्षरों की लॉगिन आईडी बनाएं और मोबाइल OTP से रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • नई यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें. पहली बार लॉगिन करने पर आधार नंबर और OTP के जरिए Aadhaar eKYC पूरा करें.
  • डैशबोर्ड में Apply for Services पर जाकर राजस्व विभाग के अंतर्गत EWS या आय और संपत्ति प्रमाण पत्र वाली सेवा चुनें. सामान्य आय प्रमाण पत्र और EWS प्रमाण पत्र अलग-अलग सेवाएं हैं, इसलिए सही विकल्प चुनना जरूरी है.
  • अपना व्यक्तिगत विवरण, परिवार के सदस्यों की जानकारी, सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय तथा भूमि या संपत्ति का ब्योरा सही-सही भरें.
  • निर्धारित स्थान पर फोटो, स्वघोषणा पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्पष्ट स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • दर्ज की गई सभी जानकारी एक बार जांच लें, फॉर्म सबमिट करें और ऑनलाइन माध्यम जैसे UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड से तय आवेदन शुल्क जमा करें.

यह भी पढ़ें- जमीन खरीदने से पहले इन 5 चीजों की कर लें जांच, वरना कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाते-लगाते हो जाएंगे परेशान

आवेदन जमा करने के बाद क्या करें?

भुगतान के बाद प्राप्त पावती रसीद और Application Number या ARN को संभाल कर रखें, क्योंकि इसी से आवेदन की स्थिति ट्रैक होगी. आवेदन की जांच संबंधित लेखपाल या राजस्व निरीक्षक के माध्यम से तहसीलदार स्तर पर की जाती है. स्वीकृति मिलने के बाद लगभग 7 से 15 वर्किंग डे में प्रमाण पत्र को अपने eSathi खाते या DigiLocker से डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- नंबर प्लेट में गड़बड़ी मिली तो टोल प्लाजा पर लगेगा 8 गुना जुर्माना, टोल टैक्स से बचना पड़ेगा महंगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EWS Certificate, UP News, UP News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com