विज्ञापन

अयोध्या से जनकपुर ट्रेन का टाइमटेबल हुआ जारी, जानें कितने बजे किस स्टेशन पर पहुंचेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस

Sarayu Kamala Express Timing: नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट के बीच नई साप्ताहिक गाड़ी संख्या 15595 व 15596 सरयूकमला एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है. 17 एलएचबी कोच वाली यह ट्रेन 28 नवंबर से जनकपुर धाम और 30 नवंबर से अयोध्या कैंट से चलेगी. जानें पूरा शेड्यूल, स्टॉपेज और किराए की जानकारी.

अयोध्या से जनकपुर ट्रेन का टाइमटेबल हुआ जारी, जानें कितने बजे किस स्टेशन पर पहुंचेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस
जनकपुर धाम से अयोध्या कैंट तक नई साप्ताहिक ट्रेन सरयू कमला एक्सप्रेस की टाइमिंग आई सामने.
NDTV
  • रेलवे ने जनकपुर धाम नेपाल और अयोध्या कैंट के बीच साप्ताहिक सरयू कमला एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है.
  • ट्रेन नंबर 15595 जनकपुर धाम से हर शनिवार और 15596 अयोध्या कैंट से हर सोमवार से नियमित रूप से चलेगी.
  • रेलवे ने इस ट्रेन को मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के बराबर प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए हैं.

Sarayu Kamala Express time table: भारत और नेपाल के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए भारतीय रेलवे ने नई साप्ताहिक ट्रेन 15595 व 15596 नेपाल के जनकपुर धाम से अयोध्या कैंट सरयू कमला एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दे दी है. पूर्व मध्य रेलवे के परिचालन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह सेवा अगले आदेश तक साप्ताहिक आधार पर संचालित होगी. नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, ट्रेन नंबर 15595 जनकपुर नेपाल के धाम से 28 नवंबर 2026 से हर शनिवार को रवाना होगी. वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 15596 अयोध्या कैंट से 30 नवंबर 2026 से हर सोमवार को चलाई जाएगी. रेलवे ने मंडलों को निर्देश दिया है कि इस ट्रेन को नियमित मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के बराबर प्राथमिकता दी जाए, ताकि समय का पालन सुनिश्चित हो सके.

ट्रेन संख्या 15595 जनकपुर धाम से अयोध्या कैंट का पूरा शेड्यूल

 स्टेशनकोड आगमन प्रस्थान
जनकपुर धाम (नेपाल) JKDN13:10 (शनिवार)
जयनगर कस्टम्स यार्ड (नेपाल)JYGN14:25 15:25 
मधुबनी MBI15:4815:50 
शीशो SHEO17:1017:15 
सीतामढ़ीSMI19:0019:05 
रक्सौलRXL21:35 21:40
नरकटियागंजNKE22:50 23:20 
पनियाहवा PNYA Pass 02:00
गोरखपुरGKP03:5504:05 
बस्तीBST 05:1905:22 
मनकापुरMUR06:2806:30 
शीशोSHEO17:1017:15 
अयोध्या धामAY07:2507:30 
अयोध्या कैंट AYC| 08:10 (रविवार) |


ट्रेन संख्या 15596 अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम का पूरा शेड्यूल

स्टेशन कोडआगमन प्रस्थान
अयोध्या कैंटAYC17:50 (सोमवार) 
अयोध्या धामAY18:2018:25
मनकापुरMUR19:3019:32 
बस्ती BST20:3720:40
गोरखपुरGKP22:1322:23 
पनियाहवाPNYAPass00:40 
नरकटियागंजNKE 01:5002:20 
रक्सौलRXL03:1003:15
सीतामढ़ीSMI04:4204:47 
शीशोSHEO06:0506:10 
मधुबनी MBI07:00 07:02 
जयनगर (भारत)JYG08:3010:30 
जयनगर कस्टम्स यार्ड (नेपाल)JYGN08:4510:45 
जनकपुर धाम (नेपाल)JKDN12:40 (मंगलवार) 

यह भी पढ़ें- कार्तिक पूर्णिमा मेला:रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें, गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा-मुरादाबाद से गाजियाबाद समेत इन स्टेशनों से चलेंगी ट्रेन

अयोध्या और जनकपुर के बीच शुरू होने वाली यह रेल सेवा केवल आस्था और धार्मिक पर्यटन तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इससे दोनों क्षेत्रों की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी. रामायण सर्किट के इन दो महत्वपूर्ण केंद्रों के आपस में जुड़ जाने से देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों के लिए सफर काफी सुगम हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें- नेपाल तक ट्रेन यात्रा के लिए क्या पासपोर्ट जरूरी या ID कार्ड से चलेगा काम, जानें कौन से डॉक्यूमेंट रखना है जरूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sarayu Kamala Express, Sarayu Kamala Express Fare, Indian Railways, Janakpur Dham Railway Station, Railway News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com