विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2022

बारातियों पर चढ़ा पुष्पा बुखार, श्रीवल्ली गाने पर नाचते-नाचते हुआ बुरा हाल, वीडियो देख हंसने लगेंगे

अबतक जिसने भी ये वीडियो देख सभी का हंस-हंसकर बुरा हाल हो रहा है. क्योंकि लोगों पर पुष्पा का ऐसा बुखार तो शायद ही अबतक कहीं देखने को मिला होगा. ये वीडिय़ो देखने में काफी मजेदार है. लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. वीडियो देखने के बाद हर किसी का यही कहना है कि लोगों का डांस करते-करते बुरा हाल हो गया है

बारातियों पर चढ़ा पुष्पा बुखार, श्रीवल्ली गाने पर नाचते-नाचते हुआ बुरा हाल, वीडियो देख हंसने लगेंगे

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होता ही रहता है. कई वीडियो पर लोग रील्स बनाना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं. वहीं कई वीडियो पर लोग रिएक्ट करते हैं. अभी हाल ही में साउथ इंडिया की एक मूवी बहुत ही तेजी से सुपरहिट हुई है. इस फिल्म का नाम पुष्पा है. ये फिल्म जबसे रिलीज हुई जबसे इसके गानों और डायलॉग्स ने लोगों के दिल और दिमाग पर ऐसा जादू किया कि हर कोई फिल्म के गानों और डायलॉग्स पर रील्स बना रहा है और सोशल मीडिया पर उसे शेयर कर रहा है. यहां तक शादी हो या पार्टी हर जगह लोग श्रीवल्ली गाने (Srivalli Song) पर डांस करते हुए दिखाई देते हैं. वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक मजेदार सा वीडिय़ो (Funny Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द होने लगेगा.

ये वीडियो एक बारात का है, जिसमें सभी बाराती बुरी तरह से एकसाथ श्रीवल्ली गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. और डांस करते-करते हर किसी का बुरा हाल हो गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि काफी ढेर सारे लोग एकसाथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. सड़क पर डांस करते हुए इतने सारे लोगों का ये नज़ारा देखकर यही अंदाज़ा लगया जा रहा है कि जरूर ये वीडियो किसी बारात का है. वीडियो में आप सुनिए की श्रीवल्ली गाना बज रहा है और हर कोई इस गाने पर डांस कर रहा है. सभी अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप को कॉपी कर रहे हैं. यहां कि कुछ लोग लोग फ्लावर समझे क्या वाले डायलॉग पर भी एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं.

देखें Video:

अबतक जिसने भी ये वीडियो देख सभी का हंस-हंसकर बुरा हाल हो रहा है. क्योंकि लोगों पर पुष्पा का ऐसा बुखार तो शायद ही अबतक कहीं देखने को मिला होगा. ये वीडिय़ो देखने में काफी मजेदार है. लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. वीडियो देखने के बाद हर किसी का यही कहना है कि लोगों का डांस करते-करते बुरा हाल हो गया है फिर भी ये लोग डांस करने से थक नहीं रहे. आपको ये डांस वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

ये भी पढ़ें:

बाघ करने जा रहा था Attack, लंगूर ने जान बचाने के लिए चली चाल, अपने ही जाल में फंस गया टाइगर

3 बहनों ने एक ही शख्स को किया प्रपोज, खुशी से फूला नहीं समाया, उठाया लिया ये कदम

यूक्रेन युद्ध की विभीषिका की सटीक जानकारी पेश कर रहीं Satellite तस्वीरें

जब यूक्रेन से NDTV के लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान नाचने लगा बच्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pushpa Song, Viral Song, Ajab Gajab Songs, Trending Video, Ajab Gajab Video, Creative Video, Shrivalli Video, Pushpa Movie 2, Trending And Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com