बाघ का नाम सुनते ही किसी के भी हाथ पांव फूल जाते हैं. फिर चाहे वो इंसान हो या जानवर बाघ से सभी डरते हैं. बाघ अपना पेट भरने के लिए किसी भी जानवर का शिकार कर लेता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघ ने पेड़ पर बैठे लंगूर पर जब हमला किया तो कुछ ऐसा हुआ कि बाघ ने अपना खुद का ही बुरा हाल कर लिया और शिकार भी उसके हाथ से निकल गया. इस वीडियो को देखने के बाद आपको डर नहीं लगेगा बल्कि हंसी जरूर आएगी.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक लंगूर पेड़ पर आराम से बैठा है, पीछे से बाघ भी पेड़ पर दबं पांव चढ़ता है और लंगूर की ओर बढ़ने लगता है. बाघ, लंगूर पर हमला करने की ताक में रहता है, फिर सामने से आकर लंगूर पर हमला कर देता है. लंगूर भी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करता है, और ऐसी चाल चलता है कि बाघ भर-भराकर पेड़ से बुरी तरह से नीचे गिर जाता है और उसके हाथ से शिकार निकल जाता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देखें Video:
हालात का ‘शिकार' pic.twitter.com/myHtQ3qw5s
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) March 3, 2022
तो देखा आपने कई बार कमजोर और छोटे लोग भी बड़ा और दिमाग वाला काम कर जाते हैं. जिसका किसी को अंदाज़ा भी नहीं होता. इस वीडियो को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- हालात का शिकार. लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. अबतक इस वीडियो को 95 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट भी कर रहे हैं.
वायरल : दूल्हे ने दुल्हन को मारा थप्पड़, शादी में जमकर हुई मारपीट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं