Sarkari Nukri 2026 : राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUN) ने राज्य की पांच सरकारी बिजली कंपनियों में बंपर भर्ती का ऐलान किया है. विभाग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, इस बार जूनियर इंजीनियर (JEN), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के कुल 2005 खाली पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. यह भर्ती राजस्थान की पांच प्रमुख बिजली कंपनियों में होगी, जिनमें राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUN), राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPN), जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVN), अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVN) और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JdVVN) शामिल हैं.
Rajasthan Vidyut Vibhag Recruitment 2026: भर्ती की पूरी डिटेल
इस साझा भर्ती प्रक्रिया के जरिए अलग-अलग विभागों में कुल 2005 पद भरे जाएंगे, जो इस प्रकार है:
- जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल): 727 पद
- जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II: 765 पद
- जूनियर अकाउंटेंट: 371 पद
- जूनियर इंजीनियर-I (मैकेनिकल): 110 पद
- जूनियर इंजीनियर-I (सिविल): 32 पद
Rajasthan Vidyut Vibhag Recruitment 2026: जुलाई के दूसरे हफ्ते के बाद शुरू होंगे आवेदन
विभाग द्वारा जारी संक्षिप्त विज्ञापन के अनुसार, इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी शर्तें, जैसे- उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया और सैलरी का पूरा ब्योरा 15 जुलाई के बाद में जारी किया जाएगा. इसी समय ऊर्जा विभाग की आधिकारिक वेबसाइटों पर ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा.
विद्युत कंपनियों ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे भर्ती से जुड़े किसी भी अपडेट या परीक्षा की तारीख जानने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in के संपर्क में रहें. नियमों के तहत एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण और आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों का टोटा: 25 को बुलाया, सिर्फ 1 लड़की आई, शेष पद रहे खाली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं