विज्ञापन

NEET सेंटर के बाहर मुफ्त दही-चीनी बांटकर छा गया Instamart, वीडियो देख लोग बोले- यही है स्मार्ट मार्केटिंग

NEET परीक्षा के दौरान दिल्ली के कुछ परीक्षा केंद्रों के बाहर Instamart ने छात्रों को मुफ्त में दही-चीनी बांटी. भारतीय परंपरा से जुड़ी इस पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

NEET सेंटर के बाहर मुफ्त दही-चीनी बांटकर छा गया Instamart, वीडियो देख लोग बोले- यही है स्मार्ट मार्केटिंग
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 48.5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
सोशल मीड‍िया

NEET की परीक्षा इस बार कई वजहों से सुर्खियों में रही. पेपर लीक से लेकर दोबारा परीक्षा और परीक्षा केंद्रों पर हंगामे तक, हर दिन कोई न कोई नया विवाद सामने आया. लेकिन इन्हीं सबके बीच इंस्टामार्ट की एक पहल इंटरनेट पर छा गई. परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को मुफ्त में दही-चीनी बांटने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. कोई इसे 'नेक्स्ट लेवल मार्केटिंग' कह रहा है तो कोई 'गवर्मेंट से बेहतर' जैसी प्रतिक्रिया दे रहा है. 48.5 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजारों शेयर बता रहे हैं कि ये सिर्फ एक प्रमोशनल एक्टिविटी नहीं, बल्कि लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है. 

परीक्षा से पहले दही-चीनी मानी जाती है शुभ

बीते रविवार को जब दोबारा आयोजित NEET परीक्षा के दौरान दिल्ली के कुछ परीक्षा केंद्रों के बाहर इंस्टामार्ट की टीम छात्रों को मुफ्त में दही-चीनी बांटती नजर आई. भारत में किसी शुभ काम या बड़ी परीक्षा से पहले दही-चीनी खाने की परंपरा काफी पुरानी मानी जाती है. इसी परंपरा को आधार बनाकर कंपनी ने छात्रों को शुभकामनाएं देने की कोशिश की.

सोशल मीडिया पर बंटी राय

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पहल को अलग-अलग नजरिए से देखा. कई यूजर्स ने इसे "नेक्स्ट लेवल मार्केटिंग" बताते हुए कहा कि ब्रांड ने सही समय पर लोगों से जुड़ने का तरीका निकाला. वहीं कुछ लोगों का कहना था कि जब परीक्षा को लेकर लगातार तनाव और विवाद की खबरें सामने आ रही थीं, तब इस तरह की छोटी-सी पहल ने माहौल को थोड़ा पॉजिटिव बनाने का काम किया. कमेंट सेक्शन में गवर्मेंट से बेहतर, मार्केटिंग स्किल्स और नाइस जेस्चर जैसी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं.

लाखों लोगों तक पहुंचा वीडियो

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 48.5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इसके अलावा हजारों लोगों ने इसे शेयर और कमेंट भी किया है. NEET इस साल विवादों और तनाव के कारण चर्चा में रही. ऐसे माहौल में इंस्टामार्ट ने किसी बड़े विज्ञापन या ऑफर के बजाय एक ऐसी परंपरा को चुना, जिससे लगभग हर भारतीय परिवार जुड़ाव महसूस करता है. यही कारण है कि परीक्षा खत्म होने के कई दिन बाद भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के इंजन में घुसा अजगर का बच्चा, रेलवे की सूझबूझ से किया गया रेस्क्यू, वीडियो हो रहा वायरल

यह भी पढ़ें: VIDEO: मोबाइल फोन छीनकर भाग रहा था चोर, और आ गया हॉर्ट अटैक, ऑन द स्पॉद हुई डेथ!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Exam 2026, Instamart Video, Viral Video, Trending News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com