आप लोगों की दो और तीन शादियों के बारे में तो जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि किसी शख्स ने एक ही दिन और एक ही समय पर 3 शादियां की हों. आपको ये सुनकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन एक शख्स इस बात को सच कर दिखाया है. एक शख्स ने एक ही दिन में एक ही समय पर 3 शादियां की वो भी 3 सगी बहनों से.
लुविज़ो ने तीन बहनों से कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में दक्षिण किवु में कालेहे में शादी की, जहां के लोग कानूनी रूप से एक से ज्यादा शादी करने के लिए स्वतंत्र हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
लुविज़ो ने कहा कि वह तीन बहनों - नताशा, नताली और नादगे को इनकार नहीं कर सकता था - जब उन सभी ने उसे प्रपोज किया. लुविज़ो ने कहा, कि उसे नताली की दो बहनों से मिलने से पहले नताली से पहली बार प्यार हुआ.
शादी समारोह में करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे. हालांकि, दूल्हे के माता-पिता ने शादी समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया.
दूल्हे ने मिरर के हवाले से कहा, "मैं उन सभी से शादी करना चाहता था क्योंकि वे तीनों ट्रिपलेट्स हैं. यह एक आसान फैसला नहीं था क्योंकि अब तक मेरे माता-पिता को समझ नहीं आया कि मैं क्या कर रहा हूं."
उन्होंने कहा, "दूसरा कुछ हासिल करने के लिए आपको कुछ खोना पड़ता है. इसके अलावा, सबका अपनी प्राथमिकताएं और चीजों को करने का अपना तरीका होता है. इसलिए मैं तीनों से शादी करके खुश हूं, चाहे दूसरे कुछ भी सोचते हैं. मेरे माता-पिता ने मेरे फैसले को गलत समझा. इसलिए वे मेरी शादी में शामिल नहीं हुए. लेकिन मैं बस इतना कह सकता हूं कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती."
तीन बहनों में से एक ने कहा कि उन्होंने बचपन से ही सब कुछ शेयर किया है और इसलिए पति शेयर करना उनके लिए मुश्किल नहीं था.
उन्होंने कहा, "भले ही लोग तीन महिलाओं के लिए एक पति शेयर करना असंभव समझते थे, लेकिन हमारे लिए सब कुछ साथ में शेयर करना बचपन से ही हमारा जीवन रहा है."
वायरल : दूल्हे ने दुल्हन को मारा थप्पड़, शादी में जमकर हुई मारपीट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं