कई बार इंसान सोचता है कि उसके हाथ कहीं से कोई खजाना लग जाए. अगर ऐसा किसी के साथ सच में हो जाए तो क्या होगा. जाहिर सी बात है कि उसकी तो लॉटरी (Lottery) लग जाएगी. लेकिन इन दिनों एक शख्स के साथ ऐसा सच में हुआ. हाल ही में अमेरिका (America) से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शख्स को उस वक्त तकरीबन पांच करोड़ रुपये मिले, जब वह एक टॉयलेट की दीवार (Toilet Wall) की मरम्मत कर रहा था. दरअसल ये सब तब हुआ जब उसने टॉयलेट की दीवार को खोदा, इसी दौरान उसने वहां जो देखा उसे देख उसके होश उड़ गए.
एक जानकारी के मुताबिक ये घटना अमेरिका के टेक्सास (Texas) की है. जहां एक जस्टिन नाम का प्लंबर (Plumber) एक चर्च (Church) में बाथरूम की दीवार की मरम्मत करने में मशगूल था. तभी जस्टिन को लगा कि जैसे दीवार के अंदर कुछ तो है. इसी वजह से उसने दीवार को खोदना शुरू किया. जब दीवार का प्लास्टर उतरने लगा तो वहां रखे पैसे देख जस्टिन के होश उड़ गए. पहले तो वह हैरान रह गया और सोच में पड़ गया कि ऐसे कैसे हो सकता है. इसके बाद जस्टिन ने ईमानदारी दिखाते हुए फैसला किया कि वह इस पैसे को नहीं लेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जस्टिन ने इस बारे में चर्च (Chruch) प्रशासन को बताया. फिर उसने यह सारी रकम चर्च प्रबंधन के हवाले कर दी. बताया जा रहा है कि ये पैसे करीब सात साल पहले चर्च के ही एक सेफ से चोरी हो गए थे, हालांकि बहुत ढूंढने के बाद भी यह पैसे नहीं मिले थे. वहीं अब पैसे मिलने पर चर्च जस्टिन (Justin) की ईमानदारी से काफी खुश हुआ. इसलिए चर्च प्रशासन ने प्लंबर की ईमानदारी से खुश होकर उसे ईनाम देने की भी घोषणा कर दी. एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि उस दीवार से करीब पांच करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं