16 लेखक गुरुवार को जापान के फेमस शहर क्योटो में एक लग्जरी ट्रेन में सवार हुए. इनमें से 8 फ्रेंच भाषा के लेखक हैं और 8 जापानी भाषा के. इनके सामने एक अनोखा काम है. उन्हें 24 घंटे से भी कम समय में मिलकर एक उपन्यास (नोबेल) लिखना है. खुद इसमें सवार लेखक इसे बिल्कुल पागलपन भरा प्रोजेक्ट बता रहे हैं. हर लेखक के पास एक किरदार है और उस किरदार के बारे में हर दूसरा लेखक जानता है. चलिए आपको बताते हैं इस मिशन इम्पॉसिबल के बारे में.
200 पन्नों की कहानी और 24 घंटे का सफर
यह प्रोजेक्ट 'एल'एक्रित्यूर एन मूवमों' यानी 'राइटिंग इन मोशन' नाम के एक फ्रेंच संगठन का है, जो साहित्यिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है. इन लेखकों में म्यूरियल बारबेरी भी शामिल हैं. यह सभी लेखक शानदार, गहरे हरे रंग की मिजुकाजे ट्रेन में सवार हैं जो 'आर्ट डेको' शैली में बनी है. यह ट्रेन ज शुक्रवार को जापान के पश्चिमी शहर मात्सुए पहुंचेगी, तब तक यह सभी लेखक 200 पन्नों की एक कहानी पूरी कर लेने की उम्मीद कर रहे हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया

जापानी लेखक तोह एनजो क्योटो से मात्सुए तक चलने वाली ट्वाइलाइट एक्सप्रेस मिज़ुकेज़ पर काम करते हुए (फोटो- AFP)
न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार बारबेरी ने कहा, "यह एक बिल्कुल पागलपन भरा प्रोजेक्ट है. एक मशहूर ट्रेन में एक साथ आना, जहां 16 अलग-अलग आवाजों को मिलकर एक सुसंगत और अर्थपूर्ण कहानी बनानी है."
'राइटिंग इन मोशन' द्वारा आयोजित यह इस तरह का दूसरा प्रोजेक्ट है. पहला प्रोजेक्ट 2015 में कनाडा में हुआ था, जिसमें स्थानीय कनाडाई लेखकों और फ्रेंच लेखकों को एक साथ लाया गया था.
कैसे लिखा जाएगा उपन्यास
यात्रा शुरू होने से पहले ही कहानी की मुख्य थीम और रूपरेखा पर चर्चा कर ली गई थी. कहानी का प्लॉट खुद मिजुकाजे ट्रेन के अंदर ही सेट है. यह प्लॉट जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे आकार लेता जाएगा. फ्रेंच लेखक क्रिस्टोफ ओनो-दित-बियोट ने कहा कि ट्रेन के बाहर के नजारे, जहां धान के खेत और जापान की खास वास्तुकला दिखाई देती है, स्वाभाविक रूप से उनकी लिखी जा रही कहानी का हिस्सा बन जाएंगे.

फ्रांसीसी उपन्यासकार म्यूरियल बारबेरी ट्रेन पर काम करती हुईं (फोटो- AFP)
आधे लेखक फ्रेंच बोलते हैं और आधे जापानी. तो ऐसे में उनके बीच बातचीत सही से हो सके, यह सुनिश्चित करने के लिए दुभाषिए मौजूद हैं.
यह प्रोजेक्ट "ओलिपो" की परंपरा के हिसाब से है. ये 1960 में शुरू हुआ एक ग्रुप था जिसमें ज्यादातर फ्रेंच लेखक थे जो नई तरह की लिखावट के लिए अपने ऊपर कुछ नियम लगाते थे. इस ग्रुप के सबसे जाने-माने सदस्यों में जॉर्ज पेरेक और इटली के लेखक इटालो काल्विनो शामिल हैं. ओलिपो के अध्यक्ष हर्वे ले टेलियर ने कहा, "अकेले जिमनास्टिक करना और सबके साथ मिलकर करना एक जैसा नहीं है. हम जो कर रहे हैं वो थोड़ा सिंक्रोनाइज्ड स्विमिंग जैसा है."
यह भी पढ़ें | भारतीय ट्रेन की फर्स्ट एसी प्राइवेट बर्थ में ब्रिटिश यूट्यूबर ने किया सफर, बोला- 'ये मैंने क्या देख लिया'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं