सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पंडित जी ने पत्नी की परिभाषा को बेहद अनोखे और मजेदार अंदाज में बयां किया है. वीडियो में पंडित जी ने पत्नी का एक नया अर्थ बताते हुए कहा कि, 'अगर पति अपने सातों वचन पूरे नहीं करता है, तो पत्नी 'WIFE' बन जाती है.' इसके बाद पंडित जी वाइफ की जो मीनिंग बताते हैं, उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे और पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे.
कमाल के हैं ये पंडित जी
वीडियो में पंडित जी मजाकिया लहजे में दुल्हन से कहते हैं कि, "शादी के समय दिए गए सातों वचन अगर पति पूरा नहीं कर पाए, तो मैं पत्नी नहीं 'WIFE' बन कर जीवन जीना शुरू करुंगी और इसका मतलब होता है- Without Information Fire Every time. मतलब, हर समय बिना जानकारी के गुस्सा करने वाली". पंडित जी की इस परिभाषा को सुनकर दुल्हन और दूल्हे के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मार के हंसने लगे. अब वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. पंडित जी की इस अनोखी परिभाषा ने सभी को हंसी के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
वीडियो को Motus Studio नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर के लिखे जाने तक वीडियो को 56 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "पंडित जी ने तो सही पकड़ा है. अब समझ आया कि 'WIFE' का असली मतलब क्या होता है." दूसरे ने कमेंट किया, 'मेरी पत्नी ने ये देखा और अब कह रही है कि पंडित जी ने तो सब कुछ सही बता दिया है. अब सावधान रहना पड़ेगा.' वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे शेयर किया है.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं