विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2021

पांडा को लगी थी भूख, तो बच्चों की तरह बैठकर मजे से खाने लगा गाजर, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

सोशल मीडिया पर अक्सर पांडा के क्यूट और मजेदार वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इन दिनों पांडा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें पांडा बच्चों की तरह बैठकर गाजर खा रहा है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

पांडा को लगी थी भूख, तो बच्चों की तरह बैठकर मजे से खाने लगा गाजर, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
पांडा को लगी थी भूख, तो बच्चों की तरह बैठकर मजे से खाने लगा गाजर

बच्चे हों या बड़े पांडा (Panda) हर किसी को बेहद प्यारे लगते हैं. वो दिखने में इतने क्यूट लगते हैं कि कोई भी उन्हें देखे बिना रह ही नहीं सकता. पांडा दिखने में भी प्यारे लगते हैं और बच्चों जैसी क्यूट हरकते भी करते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर पांडा के क्यूट और मजेदार वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इन दिनों पांडा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें पांडा बच्चों की तरह बैठकर गाजर खा रहा है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर यह वीडियो @shoggy313 नाम के यूजर ने शेयर किया है. यह वीडियो काफी मजेदार है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक पांडा गाजर लेकर बैठा है और बड़े मजे से बच्चों की तरह बैठकर गाजर (Panda eating carrot) खा रहा है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उसे बहुत तज से भूख लगी है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कोई बच्चा बैठकर गाजर खा रहा है.

इस वीडियो को अबतक 17 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर अक्सर पांडा के क्यूट वीडियोज वायरल होते रहते हैं. लोग उन्हें खूब पसंद भी करते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panda Video, Panda Video Viral, Panda Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com