विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2022

मैदान पर गजब ढंग से फुटबॉल खेलती दिखी Nuns, लोगों को खूब पसंद आया ये वायरल वीडियो

प्रोफेशनल्स की तरह फ़ुटबॉल खेलने वाली नन्स (Nuns) के समूह का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. सोशल मीडिया पर नन के एक समूह का फुटबॉल खेलने वाले ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है.

मैदान पर गजब ढंग से फुटबॉल खेलती दिखी Nuns, लोगों को खूब पसंद आया ये वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है.
नई दिल्ली:

इंटरनेट (Internet) की दुनिया भी बड़ी कमाल है, यहां रोजाना कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है. जिसे देख हर कोई मुस्कुराने लगता है. भले ही सोशल मीडिया (Social Media) पर हर रोज कई वीडियोज वायरल (Viral) होते हों लेकिन इनमें से कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं, जो लोगों का दिन बना देते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही प्यारा वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो (Video) में नन को फुटबॉल खेलते हुए देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, उसमें चार नन फुटबॉल के मैदान पर नजर आ रही है. चारों नन बड़े मजे से फुटबॉल (Football) खेल रही है. वीडियो को कैप्शन के साथ साझा किया गया था जिसमें लिखा है, "इटली में फुटबॉल न केवल सबसे लोकप्रिय खेल है, बल्कि सबसे अधिक प्रैक्टिस किया जाने वाला खेल भी है. अब ये वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है.

यहां देखिए वीडियो-

इस वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट किया गया वैसे ही लोगों ने तेजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि फुटबॉल (Football) की दीवानगी ही ऐसी होती है, जिससे बचना नामुमकिन है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि फुटबॉल इसलिए दुनिया का सबसे पसंदीदा खेल है, क्योंकि इसे हर कोई पसंद करता है.

ये भी पढ़ें: गुस्सैल सांड ने साइकिल सवार शख्स को हवा में उठाकर पटका, वायरल वीडियो देख ही डर गए लोग

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं. इसलिए वीडियो पर कमेंट की भी भरमार लगी है. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर ig_italia नाम के पेज से शेयर किया गया है. जिसे खबर लिखे जाने तक ही 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. इसके साथ ही इस वीडियो को अब तक लाख से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं. जब भी सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो पोस्ट किए जाते हैं, तो वो जमकर वायरल भी होते हैं.

ये भी देखें: कपल लुक: बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं रकुल प्रीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nuns Play Football Viral Video, Football, Italy, Nun, Nuns Play Football, Trending Video, Viral Video, Viral News, Offbeat News, Zara Hatke, Ajab Gajab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com