- मुंबई के पनवेल इलाके में आरोपी पीयूष धामनोदिया ने इंदौर की MBA छात्रा की हत्या के बाद तांत्रिक क्रियाएं कीं
- आरोपी और छात्रा के बीच शादी को लेकर विवाद था, जिससे हत्या और दुष्कर्म का मामला सामने आया
- आरोपी ने लड़की पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, विरोध पर गला घोंटकर हत्या की
मुंबई के पनवेल इलाके में एक सुनसान जगह, मोबाइल पर यूट्यूब खुला… “आत्माओं से कैसे बात करें?” जैसे वीडियो चल रहे थे. सामने अगरबत्ती, कुछ तांत्रिक जैसी क्रियाएं और एक युवक बुदबुदा रहा था “मुझे माफ़ कर दो…” पुलिस के अनुसार यह कोई फिल्मी दृश्य नहीं, बल्कि इंदौर की MBA छात्रा की हत्या के आरोपी की हरकत थी जिसने पहले हत्या की, फिर शव के साथ दरिंदगी की, और बाद में कथित तौर पर लड़की की आत्मा से बात करने की कोशिश की. द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी पीयूष धमनोतिया तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है. पूछताछ में जो परतें खुल रही हैं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं.
ये भी पढ़ें-
घरवाले शादी के लिये तैयार नहीं थे, गर्लफ्रेंड से हुआ विवाद
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के चर्चित “अंकल गली” हत्याकांड में आरोपी पीयूष धामनोदिया तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है. डीसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया “जो मर्डर था अंकल गली में उसमें पीयूष धामनोदिया को मुंबई से गिरफ्तार किया गया और वो तीन दिन की पुलिस रिमांड में है. वो लड़की के साथ रिलेशनशिप में था. उसके घरवाले शादी के लिये तैयार नहीं थे, जिसको लेकर विवाद हो रहा था.”
सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला. छात्रा ने तबीयत खराब होने की बात कहकर इनकार किया. आरोप है कि इसके बाद उसने जबरन दुष्कर्म किया, फिर हाथ-पैर बांध दिए, आंखों पर पट्टी बांध दी कहा कि “गिफ्ट देना है.” जब छात्रा ने विरोध किया, तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और सीने पर बैठकर गला दबा दिया. जब उसे लगा कि छात्रा की सांसें थम चुकी हैं, तो उसने चाकू से वार किया इतनी जोर से कि चाकू टूट गया.
गला दबाकर हत्या, चाकू से गोदा, शव के पास पी शराब
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी कमरे में ही रुका रहा. वह बाहर गया, फूटी कोठी इलाके से बीयर लाया, और शव के पास बैठकर शराब पी. पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने मृत देह के साथ भी यौन अत्याचार किया. फिर कपड़े बदले, बैग उठाया और रात के अंधेरे में फरार हो गया छात्रा को निर्वस्त्र हालत में छोड़कर.
जांच के अनुसार कमरे के अंदर घटनाक्रम बेहद भयावह था. डीसीपी लालचंदानी के मुताबिक " रिलेशनशिप को ठीक करने घर गया, जिसके बाद उनमें संबंध भी बने. किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने लड़की का गला घोंट दिया." पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने छात्रा पर शारीरिक संबंध का दबाव डाला. विवाद बढ़ा। कमरे से कई रस्सियों के टुकड़े मिले हैं.डीसीपी ने कहा, “वहां कई सारे रस्सी के टुकड़े थे, जिससे प्रतीत होता है कि लड़की के हाथ-पैर बांधे गये हों.”
गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद किया नशा, फिल लाश के पाठ बैठा
आरोप है कि गला घोंटने के बाद भी आरोपी कमरे में रुका रहा. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि उसने बाहर जाकर बीयर खरीदी और शव के पास बैठकर शराब पी. डीसीपी के मुताबिक, लड़के ने हत्या के बाद नशा किया और कुछ समय तक लाश के साथ बैठा रहा. उसी फ्लैट में आरोपी ने बताया कि उसने संबंध भी बनाये थे.
हत्या वाले दिन छात्रा घर से यह कहकर निकली थी कि आधार कार्ड में सुधार करवाना है. पिता ने उसे कलेक्ट्रेट के पास छोड़ा. बाद में उसने छोटी बहन को फोन कर बताया कि वह क्लासमेट पीयूष के साथ जन्मदिन पार्टी में जा रही है और 11 बजे तक लौट आएगी. लेकिन रात 11 बजे उसके मोबाइल से मैसेज आया, “पापा को बोल देना, वो घर नहीं आएगी।.” इसके बाद मोबाइल बंद हो गया.
हत्या के बाद मुंबई भागा, पुलिस ने धर दबोचा
जांच में सामने आया कि आरोपी ने दोनों के 11 आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप में शेयर किए. वही वीडियो लड़की के व्हाट्सऐप स्टेटस पर अपलोड किए गए और उसके मोबाइल में सेव नंबरों पर भेजे गए. हत्या के बाद आरोपी उसी रात पनवेल, मुंबई चला गया. डीसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया “उसी दिन रात को फिर पनवेल मुंबई चला गया, होटल में रुका, फिर अगले दिन मेट्रो में घूमता रहा, लड़की का मोबाइल तोड़ दिया, हमने मुंबई पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया.”
सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब पुलिस पनवेल पहुंची. “जब पुलिस पनवेल गई तो ऐसी जगह मिली जहां इसने तंत्र क्रिया करने की कोशिश की. ऐसा लगा कि घटना के बाद ये मानसिक रूप से परेशान हो गया था और लड़की की आत्मा से बात करने की कोशिश कर रहा था.”
बार-बार बयान बदल रहा आरोपी
पूछताछ में आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है. डीसीपी के अनुसार, “युवक ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और से भी बात करती थी किसी ऐप से, जिसकी वजह से ये घटना हुई. मुख्य कारणों में शादी का दबाव था. बाद में लड़की से इशु हुए क्योंकि वो कुछ और लोगों से भी बात करती थी, जिससे आरोपी इनसिक्योर हो रहा था.”
पुलिस का मानना है कि आरोपी के बदलते बयान जांच को भटकाने की कोशिश भी हो सकते हैं. द्वारकापुरी पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल डेटा, फॉरेंसिक रिपोर्ट और कमरे से मिले सबूतों के आधार पर केस मजबूत कर रही है. आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया है और पूछताछ जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं