फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 फरवरी से तीन दिन के भारत दौरे पर हैं. मंगलवार देर रात वह मुंबई पहुंचे, इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. आज वह पीएम मोदी से मिलेंगे. इस दौरान कई अहम रक्षा समझौते होने की उम्मीद है. मैक्रों AI इंपैक्ट समिट में शामिल होंगे. दिल्ली में सोमवार से चार दिवसीय 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें दुनियाभर के दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं. CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षा आज से शुरू होने जा रही है. वहीं मंगलवार को गुजरात और तमिलनाडु का बजट भी आने वाला है. ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि भारत द्वारा जब्त तीन जहाजों का ईरान से कोई संबंध नहीं है.बांग्लादेश में आज तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह गोने वाला है, वह पीएम पद की शपथ लेंगे. यहां पढ़ें देश दुनिया का हर अपडेट.
ये भी पढ़ें- आ गया 'रफाल वाला यार', भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?
ये भी पढे़ं- बांग्लादेश में आज तारिक रहमान का शपथ ग्रहण, वेन्यू से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक, जानें सबकुछ
LIVE UPDATES...
मुंबई एयरपोर्ट पर मैक्रों का ग्रमजोशी से स्वागत
MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट कर कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. महाराष्ट्र और गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने मुंबई एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरे के दौरान, PM नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. दोनों नेता इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 लॉन्च करेंगे.
मोदी-मैक्रों की मुलाकात से पहले रोशनी में नहाया बांद्रा-वर्ली सी लिंक
प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात से पहले मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक को लाइटों से रोशन किया गया.
भूपेन बोरा कांग्रेस पार्टी के आखिरी हिंदू नेता-हिमंत बिस्वा सरमा
असम कांग्रेस के पूर्व प्रमुख भूपेन बोरा के बारे में असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अपना इस्तीफ़ा वापस लिया है. मैंने उनसे फ़ोन पर बात की, और उन्होंने मुझे कल शाम 7 बजे अपने घर पर बुलाया है. मैं चाहता हूं कि वे BJP में शामिल हों क्योंकि वे असम में कांग्रेस पार्टी के आखिरी हिंदू नेता हैं.
तमिलनाडु: धूमधाम से मनाया गया मयाना कोल्लई त्योहार
तमिलनाडु के वेल्लोर में पालार नदी के किनारे पारंपरिक मयाना कोल्लई त्योहार धूमधाम से मनाया गया.
बांग्लादेश में तारिक रहमान लेंगे पीएम पद की शपथ
बांग्लादेश में दो दशकों के बाद BNP सत्ता में वापसी करने के लिए तैयार है. नई सरकार के गठन के लिए शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को होने जा रहा है. बीएनपी के तारिक रहमान देश के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनका शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार शाम 4:00 बजे ढाका में राष्ट्रीय संसदीय बिल्डिंग के साउथ प्लाजा में होगा.
पीएम मोदी और मोक्रों के बीच एमओयू एक्सचेंज
मंगलवार, 17 फरवरी को मैक्रों की मुलाकात 3 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई लोकभवन में होगी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच एमओयू का एक्सचेंज होगा और संयुक्त बयान जारी किए जाएंगे.
