- आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले में रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है
- श्रीलंकाई क्रिकेटर पथुम निसांका ने बैकवर्ड पॉइंट पर एक लंबी छलांग लगाकर ग्लेन मैक्सवेल का महत्वपूर्ण कैच पकड़ा
- ग्लेन मैक्सवेल ने छठे क्रम पर 15 गेंदों में 22 रन बनाए और अपनी टीम के लिए एक चौका व एक छक्का लगाया
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले में खेला जा रहा है. जहां श्रीलंकाई क्रिकेटर पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने क्षेत्ररक्षण के दौरान एक हैरतअंगेज कैच पकड़ते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. क्रिकेट प्रेमियों को यह वाक्या ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी के दौरान देखने को मिला. पारी का 17वां ओवर दुशान हेमंता डाल रहे थे. हेमंता के इस ओवर की पहली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने अपने चिर-परिचित अंदाज में घूमते हुए ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ की गेंद पर जोरदार तरीके से शॉट लगाने का प्रयास किया. जिसमें वह काफी हद तक कामयाब भी रहे. मगर बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े निसांका ने हवा में बाईं ओर एक लंबा छलांग लगाते हुए नामुमकिन कैच को मुमकिन कैच बनाते हुए सबको हैरान कर दिया. परिणाम यह रहा कि मैक्सवेल को निराश कदमों के साथ पवेलियन का रूख करना पड़ा.
श्रीलंका के खिलाफ 15 गेंद में 22 रन बनाने में कामयाब रहे मैक्सवेल
बात करें आज के मुकाबले के बारे में तो ग्लेन मैक्सवेल अपनी टीम की तरफ से छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद में 146.66 की स्ट्राइक रेट से 22 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को एक चौका और एक छक्का देखने को मिला. कंगारू टीम की तरफ से वह 16.1 ओवर में 160 रन के कुल योग पर पांचवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए.
CATCH OF THE TOURNAMENT IS HERE...!!! 🥶
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 16, 2026
It's Pathum Nissanka. pic.twitter.com/uSLNZNnlhs
दुशान हेमंता ने चटकाए तीन विकेट
वहीं बात करें दुशान हेमंता के प्रदर्शन के बारे में तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी टीम की तरफ से कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 9.25 की इकॉनमी से 37 रन खर्च करते हुए सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे. मैच के दौरान उनके शिकार विपक्षी टीम के कप्तान मिचेल मार्श (54), ट्रेविस हेड (56) और ग्लेन मैक्सवेल (22) बने.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान पर कोई रहम नहीं, खेलते वक्त मन करता मसल डालो-ईशान किशन का बिहारी खून वाला Video वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं