विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2026

मां तूने ये कैसी सजा दी! नाबालिग बेटी के बैग में भरी ईंट, बीच सड़क पर जड़े थप्पड़, देखें VIDEO

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ममता को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शहर के एक व्यस्त इलाके में एक महिला ने अपनी ही मासूम बेटी को सरेराह क्रूर सजा दी, जिसे देख राहगीरों की रूह कांप गई.

मां तूने ये कैसी सजा दी! नाबालिग बेटी के बैग में भरी ईंट, बीच सड़क पर जड़े थप्पड़, देखें VIDEO
  • मुजफ्फरपुर में एक महिला ने अपनी बेटी को सार्वजनिक रूप से कड़ी सजा दी, जो वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है
  • मां ने स्कूल बैग में भारी ईंटें भरकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे बच्ची रोती नजर आई
  • राहगीरों ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने उनकी बात नहीं मानी और उलझकर बच्ची को घसीटते हुए ले गई

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ममता को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शहर के एक व्यस्त इलाके में एक महिला ने अपनी ही मासूम बेटी को सरेराह क्रूर सजा दी, जिसे देख राहगीरों की रूह कांप गई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी छोटी सी बच्ची पर सड़क किनारे बुरी तरह चिल्ला रही है. क्रूरता की हद तो तब पार हो गई जब पता चला कि मां ने सजा के तौर पर बच्ची के स्कूल बैग में भारी ईंटें भर दी थीं. भारी बोझ और मां की डांट से मासूम बच्ची सड़क पर बिलखती और रोती-चिल्लाती नजर आ रही है, लेकिन महिला का दिल नहीं पसीजा. 

बीच-बचाव करने वालों से भी भिड़ी महिला

दृश्य इतना विचलित करने वाला था कि वहां से गुजर रहे राहगीर अपनी जगह रुक गए. कुछ लोगों ने आगे बढ़कर बीच-बचाव करने और महिला को समझाने की कोशिश की. महिला किसी की बात सुनने के बजाय समझाने आए लोगों से ही उलझ गई और उनसे लड़ने लगी. अंत में वह उग्र व्यवहार करती हुई बच्ची को घसीटते हुए अपने साथ ले गई.

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होते ही लोगों ने आरोपी मां के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है. नेटिजन्स का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर एक बच्चे के साथ इस तरह का हिंसक व्यवहार स्वीकार्य नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarpur Viral Video, Mother Punishes Child With Bricks, Bihar Child Cruelty Incident, Muzaffarpur Shocking Video, Viral Video Muzaffarpur Mother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com