- असम CM हिमंता बिस्वा ने मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में दर्शन पूजन के बाद कई राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी
- हिमंता ने राहुल गांधी की मानसिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें अपना इलाज कराना चाहिए
- हिमंता ने कहा कि असम में करीब 35% बांग्लादेशी घुसपैठी हैं, जिनमें से 3% ही स्थानीय नागरिक हैं
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को मिर्जापुर के विंध्याचल धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया. इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उन्हें अपना ठीक से इलाज कराना चाहिए. हिमंता ने कहा कि राहुल का हर बयान अलोकतांत्रिक होता है,जबकि वह हिंदू समाज के हित में बात करते हैं.
ये भी पढ़ें- क्या बुआ-भतीजा फिर आएंगे साथ? अखिलेश ने इशारों-इशारों में मायावती को दे दिया हिंट

प्रतिदिन 100 से 150 बांग्लादेशियों को वापस भेज रहे
असम में अतिक्रमण और अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की हालत ठीक नहीं है. करीब 35 प्रतिशत बांग्लादेशी घुसकर रह रहे है, इनमें 3 प्रतिशत ही स्थानीय हैं. हिमंता ने दावा किया कि वह प्रतिदिन 100 से 150 बांग्लादेशियों को वापस भेज रहे हैं. अब तक करीब 50 हजार एकड़ जमीन अवैध कब्जे से खाली कराई जा चुकी है.डेढ़ लाख एकड़ जमीन और खाली कराई जानी है.

शिवाजी और टीपू सुल्तान पर क्या बोले हिमंता?
वहीं शिवाजी और टीपू सुल्तान को एक समान सम्मान देने की बात पर उन्होंने कहा कि इस तरह की बात करने वालों को हिस्ट्री की कोई जानकारी नहीं है. शिवाजी का अपना स्थान है और टीपू सुल्तान कैसे हिंदू पर अत्याचार करता था. उन्होंने कहा कि एक हिंदुओं का रक्षक है तो दूसरा भक्षक.
असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मुझे अपने घर बुलाया
सीएम हिमंता ने यह भी कहा कि असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें अपने घर पर आमंत्रित किया है, जिस पर उन्होंने राजनीतिक अंदाज में प्रतिक्रिया दी. हिमंता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वह अब अकेले हिंदू नेता हैं. प्रदेश अध्यक्ष से कल निमंत्रण पर मुलाकात होगी. वह चाहते है कि वह भी बीजेपी जॉइन कर लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं