Husband Builds Temple For Wife: बिहार के छपरा से सामने आई इस लव स्टोरी ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. एक शख्स ने बताया कि उनकी शादी महज 17 साल की उम्र में हुई थी. घर की माली हालत कमजोर थी, मगर उनकी पत्नी ने अपने ख्वाबों को किनारे रखकर पति को पढ़ाने का फैसला किया. उन्होंने अपने गहने तक बेच दिए, ताकि उनके शौहर पढ़ लिख सकें. जब वह मेहनत में डूबे थे, तब बीवी ने खामोशी से घर संभाला. न कोई शिकवा, न कोई दिखावा. बस भरोसा और मोहब्बत.

ये भी पढ़ें:-बेटे की याद में पिता ने जमीन में गाड़ दी 6 करोड़ की लग्जरी BMW कार, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
कामयाबी मिली, मगर साथ छूट गया (Rs 65 lakh temple for wife)
समय बदला, तकदीर ने साथ दिया और वह शख्स कामयाब हो गया. मगर जब पीछे मुड़कर देखा तो वह हमसफर साथ नहीं थी. उनकी पत्नी इस दुनिया से रुखसत हो चुकी थीं. यहीं से शुरू हुई एक ऐसी दास्तान, जिसने इस लव स्टोरी को वायरल बना दिया. उन्होंने महसूस किया कि शोहरत और दौलत की कोई कीमत नहीं, अगर वह शख्स ही साथ न हो जिसने हर मोड़ पर साथ निभाया हो.
65 लाख का मंदिर, मोहब्बत की निशानी (man buit temple im memory of late wife)
पत्नी की याद में उन्होंने करीब 65 लाख रुपये खर्च कर एक मंदिर बनवाया और उसमें उनकी मूर्ति स्थापित की. उनका कहना है कि अगर 65 करोड़ भी होते, तो वह भी इस इश्क पर कुर्बान कर देते. उनके लिए उनकी पत्नी देवी समान थीं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल है.

लाखों लोग इस कहानी को देख चुके हैं और इसे सच्ची मोहब्बत की मिसाल बता रहे हैं. छपरा की यह कहानी हमें सिखाती है, मोहब्बत अगर सच्ची हो तो वह इबादत बन जाती है.
ये भी पढ़ें:-बनाने चले थे कुछ, बन गया YouTube, क्या आपको पता था कि एक फ्लॉप आइडिया से बना यूट्यूब?
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं