विज्ञापन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का कार्ड वायरल, क्‍या है Leaked Wedding Card का सच!

Leaked wedding card of Vijay Devarakonda and Rashmika Mandanna: शादी की इन अफवाहों के बीच, रश्मिका और विजय को 15 फरवरी (रविवार) को हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया. हालांकि दोनों ने एक साथ पोज नहीं दिए, लेकिन वे अपनी-अपनी टीम के साथ लगभग एक ही समय पर वहां मौजूद थे.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का कार्ड वायरल, क्‍या है Leaked Wedding Card का सच!
Leaked Wedding Card of Vijay Devarakonda and Rashmika Mandanna (Photo: Insta@tellyyapa9)

Leaked wedding card of Vijay Devarakonda and Rashmika Mandanna: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चहेती जोड़ी,विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, एक बार फिर अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में अपनी केमिस्ट्री से आग लगाने वाली इस जोड़ी के फैंस लंबे समय से उनके एक होने का इंतज़ार कर रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर एक खबर ने इस चर्चा को और हवा दे दी है.

उदयपुर के सिटी पैलेस से शुरू हुई सुगबुगाहट

wedding card of Vijay Devarakonda and Rashmika Mandanna: इस महीने की शुरुआत में उदयपुर के मशहूर सिटी पैलेस के कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जहां भव्य सजावट देखी गई. फैंस ने दावा करना शुरू कर दिया कि यह महल किसी बड़ी स्टार वेडिंग के लिए तैयार हो रहा है. कयास लगाए जा रहे थे कि विजय और रश्मिका फरवरी की शुरुआत में शादी कर सकते हैं. हालांकि सितारों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया, लेकिन नई रिपोर्ट्स की मानें तो असली तारीख 26 फरवरी 2026 बताई जा रही है.

Vijay Devarakonda and Rashmika getting married on March 4th. Wedding Card Here.
by u/RehanMad in BollyBlindsNGossip

शादी का इन्विटेशन कार्ड हुआ वायरल

इंटरनेट पर एक शादी का कार्ड तेज़ी से फैल रहा है. इस कार्ड के ऊपर 'विजय देवरकोंडा' का नाम लिखा है और नीचे 'विजय (रश्मिका और मेरी तरफ से)' के साइन हैं. कार्ड के मुताबिक:

शादी की तारीख: 26 फरवरी 2026 (एक छोटा और निजी समारोह)
वेडिंग रिसेप्शन: 4 मार्च 2026, शाम 7 बजे से.
वेन्यू: होटल ताज कृष्णा, बंजारा हिल्स, हैदराबाद.

कार्ड में लिखा है,

"मैं अपनी जिंदगी की एक खास खबर साझा करने के लिए लिख रहा हूं. अपने परिवारों के प्यार और आशीर्वाद से, रश्मिका और मैं 26.02.26 को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं."

एयरपोर्ट पर साथ दिखे सितारे

शादी की इन अफवाहों के बीच, रश्मिका और विजय को 15 फरवरी (रविवार) को हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया. हालांकि दोनों ने एक साथ पोज नहीं दिए, लेकिन वे अपनी-अपनी टीम के साथ लगभग एक ही समय पर वहां मौजूद थे.

सच या अफवाह? (Fake News Alert)

क्या यह 'टॉलीवुड पावर कपल' वाकई शादी कर रहा है या यह किसी फैन की शरारत है? कार्ड में दी गई बारीक जानकारियों के बावजूद, इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं हुई है. अभी तक विजय या रश्मिका में से किसी ने भी इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है.

मालदीव से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर

इन दोनों के अफेयर के चर्चे जनवरी 2023 में तब शुरू हुए थे जब उनके साथ में मालदीव जाने की खबरें आई थीं. काम की बात करें तो रश्मिका जल्द ही 'द गर्लफ्रेंड', 'कॉकटेल 2' और 'मयसा' में दिखेंगी. वहीं विजय 'rowdy जनार्दन' और 'रणबाली' जैसी फिल्मों में व्यस्त हैं.

लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
Associate Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna Wedding Card, Vijay Deverakonda Wedding News, Tollywood Couple Wedding Rumors, Rashmika Vijay Wedding Date, Wedding Invitation Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com