कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवान गीता फोगाट एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. लेकिन इस बार गीता कुश्ती को लेकर नहीं बल्कि एक गाने को लेकर मीडिया की सुर्खियां बटोर रही हैं. हैरान मत होइए. दरअसल पहलवान गीता फोगाट और उनके पति पवन कुमार सिरोहा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें गीता को उसके पति पवन अपनी पीठ पर टांगकर पहाड़ चढ़ते नजर आ रहे हैं. साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में फेमस हरियाणवी गाना बज रहा है जिसके बोल है ‘छोटा सा तू मेरा काम कर दें तेरा सरनेम मेरे नाम कर दें'.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
‘दंगल गर्ल' और उनके पति पवन कुमार सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते है. इससे पहले भी गीता फोगाट ने अपने पति पवन के डांस का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया था, जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया था. तो वहीं इस वीडियो को भी उनके फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं.गीता और पवन के इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को देखकर फैंस कमेंट कर रहे हैं “आपकी जोड़ी को किसी की नजर न लगे” तो दूसरे फैंस ने लिखा – ‘डबल सुपर चैंप'.
साल 2016 में दिल्ली के नांगल ठकरान इलाके में रहने वाले प्रोफेशनल रेसलर पवन कुमार सिरोहा से गीता की शादी हुई थी. पवन ने साल 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 86 किलोग्राम की कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसके साथ ही पवन इंटरनेशनल लेवल के रेसलर भी है. तो वहीं गीता फोगाट ने 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों फ्रीस्टाइल महिला कुश्ती के 55 किग्रा के मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं