आमिर खान की सुपरहिट फिल्म दंगल में काम कर चुकी एक्ट्रेस जायरा वसीम ने हाल ही में नकाब पर चल रही एक बहस में हिस्सा लेकर सबको चौंका दिया. बता दें कि दंगल के बाद जायरा वसीम ने केवल एक और फिल्म की और उसके बाद 2019 में इंडस्ट्री को अलविदा कर दिया था. हालांकि जायरा वसीम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई सामाजिक और धार्मिक बातें पोस्ट करती रहती हैं. हालिया मुद्दा नकाब में खाना खाती एक महिला का था और जायरा ने इस फोटो पर जोरदार तरीके से रिएक्ट किया है.
Just attended a wedding. Ate exactly like this. Purely my choice. Even when everyone around me kept nagging me that I take the niqab off. I didn't.
— Zaira Wasim (@ZairaWasimmm) May 28, 2023
We don't do it for you. Deal with it. https://t.co/Gu9AXQka8v
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हाल ही में एक यूजर ने नकाब में खाना खाती एक महिला की तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'क्या ये किसी इंसान की चॉइस हो सकती है'. इस पोस्ट का करारा जवाब देते हुए जायरा वसीम ने महिला के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा, 'हाल ही में मैने एक शादी अटैंड की थी, बिलकुल इसी तरह खाया, ये पूरी तरह से मेरी चॉयस है, हालांकि मेरे आस पास हर कोई घूर-घूर कर ये कहना चाह रहा था कि मुझे नकाब हटा लेना चाहिए. लेकिन मैंने नहीं हटाया. हम ये आपके लिए नहीं करते.'
दंगल गर्ल जायरा वसीम का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि जब जायरा ने 2019 में फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहा था तो उनका कहना था कि उन्होंने इस्लाम की राह पर चलने के लिए ऐसा किया है. ऐसे में उनका ये ट्वीट भी कुछ अलग कहानी कहता है. जायरा वसीम के इस ट्वीट पर कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं. इन कमेंट्स में कई लोगों ने उनकी सोच की तारीफ की है जबकि कई लोग उनकी सोच को नकारात्मक बता रहे हैं. बता दें कि कुछ साल पहले कर्नाटक में स्कूल कॉलेज में हिजाब के विवाद पर भी जायरा वसीम ने काफी कुछ लिखा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं