विज्ञापन

करोड़ों के फ्लैट और लाखों में किराया... लड़की ने दिखाई मुंबई की सोसायटी की हकीकत, बोली- ऐसा मत करो

मुंबई की एक महिला ने करोड़ों के फ्लैट और भारी-भरकम होम लोन के चक्रव्यूह पर बड़ा सच सामने रखा है. उन्होंने युवाओं को सलाह दी है कि जिंदगी के सबसे खूबसूरत साल सिर्फ EMI चुकाने में बर्बाद करने से पहले अच्छी तरह सोच लें.

करोड़ों के फ्लैट और लाखों में किराया... लड़की ने दिखाई मुंबई की सोसायटी की हकीकत, बोली- ऐसा मत करो
रुचि दुबे ने करोड़ों के फ्लैट्स दिखाकर बड़े बड़े शहरों की असली सच्चाई को बयां किया है.

Viral Video: मुंबई में रहने वाली रुचि दुबे की इंस्टग्राम रील वायरल हो रही है. इसमें वो अपनी आलीशान सोसायटी में टहलते हुए युवाओं को सलाह दे रही है. इस रील में रुचि अपनी सोसायटी के उन कोनों को दिखाती हैं, जो बिल्कुल सूने पड़े हैं. वह कहती हैं, "यह बहुत बड़ी सोसायटी है जहां फ्लैटों की कीमत करोड़ों में है और किराया लाखों में है. लेकिन यहां रात में कोई नहीं दिख रहा. पूरा पार्क खाली है, लाइटें बंद हैं और पार्किंग में एक इंसान तक नहीं है, क्योंकि कल सुबह सबको काम पर जाना है." 

करोड़ों खर्च लेकिन जिंदगी के मजे नहीं ले रहे लोग

यही इस शानदार जिंदगी का सबसे बड़ा विरोधाभास है. रुचि ने इसी बात पर चोट की है कि जिस इंसान ने करोड़ों रुपये लगाकर यह आशियाना खरीदा है, उसके पास ही यहां की सुविधाओं का आनंद लेने का वक्त नहीं है. वो चौबीसों घंटे सिर्फ नौकरी और ईएमआई के चक्कर में पिसा जा रहा है. इस शांत रात, इस खूबसूरत नजारे और खुली हवा में टहलने का सुख सिर्फ वही ले पा रहा है जिसके सिर पर ऐसी कोई जिम्मेदारी नहीं है. 

यह भी पढ़ें | बुजुर्ग कपल ने ट्रेन में मांगी साइड लोअर सीट, लड़के ने मना करते हुए कहा- मुझे 1050 रुपए दो और बैठ जाओ

लोन चुकान में निकाल देते हैं जवानी

आजकल के युवा बहुत कम उम्र में भारी-भरकम होम लोन ले लेते हैं. नतीजा यह होता है कि जिंदगी के सबसे बेहतरीन 20-30 साल यानी अपनी पूरी जवानी वे सिर्फ लोन चुकाने में निकाल देते हैं. रुचि की सलाह साफ है कि कोई भी बड़ा वित्तीय फैसला लेने या घर खरीदने की अंधी दौड़ में शामिल होने से पहले ठंडे दिमाग से सोचें, ताकि बाद में पछताना न पड़े. 

यह भी पढ़ें | हिमाचल का खूबसूरत वादियों वाला ये गांव है इजरायलियों का दूसरा घर, शांति की तलाश में आते हैं हजारों यहूदी

यह भी पढ़ें | सऊदी में ड्राइवर बने यूपी के शख्स ने दिखाया अपना रूम, कहा- 'स्मार्ट बनो, लेकिन ओवर स्मार्ट नहीं'

यह भी पढ़ें | BMW कार बनाने वाले दर्जनों रोबोट को मिली सजा-ए-मौत, गर्म लावे में छलांग लगाने को किया मजबूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Woman Viral Video, Home Loan EMI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com