विज्ञापन

महंगाई 6% के पार, फिर भी आम आदमी को मिल सकती है राहत, SBI ने बताया दिसंबर में RBI कितना बढ़ाएगा ब्याज

RBI Repo Rate Hike: अक्टूबर में खुदरा महंगाई 6.09% पहुंचने के बावजूद SBI Research ने दिसंबर में सिर्फ 0.25% ब्याज दर बढ़ने का अनुमान जताया है. जानें इसकी वजह.

महंगाई 6% के पार, फिर भी आम आदमी को मिल सकती है राहत, SBI ने बताया दिसंबर में RBI कितना बढ़ाएगा ब्याज
RBI Interest Rate: SBI Research का अनुमान है कि दिसंबर में RBI रेपो रेट में 50 की बजाय सिर्फ 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर सकता है
NDTV इंडिया

महंगाई दर 6 फीसदी के पार पहुंचने के बाद भी आम आदमी को दिसंबर में राहत मिल सकती है. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अगली मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी की संभवना कम हो गई है. SBI Research ने अपनी ताजा रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि दिसंबर में RBI रेपो रेट में 0.50 फीसदी की जगह सिर्फ 0.25 फीसदी यानी 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर सकता है. इससे होम लोन, कार लोन और दूसरे कर्ज की EMI पर बड़े झटके की आशंका कम हो सकती है.

अक्टूबर में 6.09% पर पहुंची महंगाई

अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 फीसदी हो गई है. यह पिछले दो साल का सबसे ऊंचा स्तर है. नई CPI सीरीज के तहत पहली बार महंगाई दर RBI की तय 6 फीसदी की ऊपरी सीमा से भी ऊपर निकल गई है. ऐसे में माना जा रहा था कि महंगाई को काबू में करने के लिए केंद्रीय बैंक दिसंबर में ब्याज दरों में 0.50 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकता है.

SBI ने क्यों बदला अपना अनुमान?

SBI रिसर्च ने 12 नवंबर को जारी अपनी ताजा Ecowrap रिपोर्ट में दिसंबर की ब्याज दरों को लेकर अपना अनुमान बदल दिया है. पहले रिसर्च टीम को आशंका थी कि RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर सकता है. अब उसका मानना है कि 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की संभावना ज्यादा है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बदलावों ने RBI के लिए ब्याज दरों में सीमित बढ़ोतरी का रास्ता मजबूत किया है. SBI रिसर्च ने अपनी राय में बदलाव को लेकर लिखा, "जब तथ्य बदलते हैं, तो मैं अपनी राय बदल देता हूं. आप क्या करते हैं?"

रुपये और कच्चे तेल से मिली राहत

SBI Research के मुताबिक, रुपये की स्थिति में सुधार, विदेशी निवेश में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से RBI को ब्याज दरों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी करने की जरूरत नहीं पड़ सकती है. इसके अलावा, दुनिया में बॉन्ड यील्ड में नरमी आने की उम्मीद भी इस फैसले को प्रभावित कर सकती है.

पहले क्या था SBI का अनुमान?

पहले SBI Research ने दिसंबर में ब्याज दरों को लेकर दो संभावनाएं बताई थीं. पहली, RBI रेपो रेट में सीधे 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी करे. दूसरी, रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के साथ इंटरेस्ट रेट कॉरिडोर को 25 बेसिस पॉइंट और सख्त किया जाए.हालांकि, अब रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर की MPC बैठक में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी का पलड़ा भारी है. यानी महंगाई बढ़ने के बावजूद आम लोगों को ब्याज दरों में बहुत बड़ी बढ़ोतरी का सामना शायद न करना पड़े.

यह भी पढ़ें | Nvidia CEO News: कंपनी से बाहर होने के बाद जेन्सन हुआंग को लगा $108 मिलियन का झटका, अब कितनी रह गई नेटवर्थ?

यह भी पढ़ें | EPFO: करोड़ों कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, कंपनियों को 15 नवंबर तक जमा करना होगा अक्टूबर का PF पैसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI Repo Rate Hike, RBI Rate Hike Forecasts, RBI Rate Hike Expectations, RBI Rate Hike Impact On Home Loan EMI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com