विज्ञापन

कानपुर से दिल्ली के लिए अब हर दिन चलेगी एक्प्रेस ट्रेन, इटावा, अलीगढ़, खुर्जा और गाजियाबाद समेत 8 स्टेशनों पर इतने मिनट का होगा स्टॉपेज

दिल्ली और कानपुर के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सौगात दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16 नवंबर को नई डेली एक्सप्रेस ट्रेन (14153/14154) को हरी झंडी दिखाई. महज 8 घंटे में 428 किलोमीटर का सफर तय करने वाली इस ट्रेन का पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज लिस्ट यहां देखें.

कानपुर से दिल्ली के लिए अब हर दिन चलेगी एक्प्रेस ट्रेन, इटावा, अलीगढ़, खुर्जा और गाजियाबाद समेत 8 स्टेशनों पर इतने मिनट का होगा स्टॉपेज
कानपुर से दिल्ली के बीच रोज चलेगी यह नई एक्सप्रेस ट्रेन
NDTV
  • रेलवे ने कानपुर और दिल्ली के बीच नई डेली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14153/14154 का संचालन शुरू किया है.
  • यह ट्रेन रोजाना दोनों दिशाओं से चलेगी और मात्र आठ घंटे में 428 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.
  • ट्रेन रात 8:40 बजे कानपुर से रवाना होकर सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी और वापसी भी रात में होगी.
नई दिल्ली:

Kanpur-Anand Vihar Daily Express (14153/14154): उत्तर प्रदेश के कानपुर और देश की राजधानी दिल्ली के बीच आवाजाही करने वाले लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, भारतीय रेलवे ने दोनों प्रमुख शहरों के बीच एक नई डेली एक्सप्रेस ट्रेन गाड़ी संख्या 14153/14154 का संचालन शुरू कर दिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16 नवंबर को इस नई रेल सेवा का शुभारंभ किया. ओवरनाइट सफर की सुविधा देने वाली यह ट्रेन महज 8 घंटे में 428 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और रास्ते में 8 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. 

रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के मुताबिक, यह ट्रेन दोनों दिशाओं से रोजाना चलेगी, जिससे नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी. कानपुर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन रात 8:40 बजे कानपुर सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगली सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन रोजाना रात 11:25 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी और अगली सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी. 

 आधुनिक LHB कोच से लैस है ट्रेन

यात्रियों की सुरक्षा और आरामदायक सफर को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में आधुनिक LHB यानी लिंक हॉफमैन बुश कोच लगाए गए हैं. ट्रेन में हर वर्ग के यात्रियों के लिए जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी , सेकंड एसी और फर्स्ट एसी श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध कराए गए हैं.

 इन 8 स्टेशनों पर होगा ठहराव, देखें पूरा टाइम-टेबल

कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल (14153) के बीच यह ट्रेन कुल 8 स्टेशनों पर 2-2 मिनट के लिए ठहरेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 14154 भी इन्हीं स्टेशनों पर रुकेगी.

स्टेशन का नामआगमनप्रस्थानठहराव
कानपुर सेंट्रलरात 8:40 बजेप्रारंभिक स्टेशन
फफूंदरात 9:40 बजेरात 9:42 बजे2 मिनट
इटावा जंक्शनरात 10:38 बजेरात 10:40 बजे2 मिनट
टूंडला जंक्शनरात 12:15 बजेरात 12:17 बजे2 मिनट
हाथरस जंक्शनरात 12:45 बजेरात 12:47 बजे2 मिनट
अलीगढ़ जंक्शनरात 1:33 बजेरात 1:35 बजे2 मिनट
खुर्जा जंक्शनरात 2:05 बजेरात 2:07 बजे2 मिनट
दादरीरात 2:50 बजेरात 2:52 बजे2 मिनट
गाजियाबाद जंक्शनसुबह 3:56 बजेसुबह 3:58 बजे2 मिनट
आनंद विहार टर्मिनलसुबह 4:50 बजेअंतिम स्टेशन

यह भी पढ़ें- नोएडा-गाजियाबाद में 86 हजार घरों को मिलेगा PNG कनेक्शन, IGL बिछाएगी 490 KM गैस पाइपलाइन, LPG सिलेंडर बुकिंग के झंझट से छुटकारा

इस ट्रेन से यात्रा करने की इच्छा रखने वाले सभी यात्रियों से रेलवे ने अपील की है कि टिकट बुकिंग या यात्रा शुरू करने से पहले यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट IRCTC या NTES ऐप पर ट्रेन की ताजा स्थिति और समय-सारिणी की पुष्टि जरूर कर लें. 

यह भी पढ़ें- पंजाब से बिहार का सफर हुआ आसान, रेलवे ने किया नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur To Delhi New Train, Kanpur Anand Vihar Train, Indian Railways, New Train Launch, Kanpur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com