मुंबई (Mumbai) में महिला के साथ ऐसी घटना हुई, जिसको पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे. मैट्रिमोनियल साइट (Matrimonial Site) के जरिए एक शख्स ने महिला को 82 लाख रुपये का चूना लगा दिया. 38 वर्षीय महिला की 2009 में शादी हुई थी. लेकिन बाद में उसने तलाक लिया और अब वो 8 साल के बेटे के साथ अकेली रह रही हैं. 24 फरवरी 2018 को उसको विक्रम मोहन नाम के शख्स की मराठी मैट्रिमोनियल वेबसाइट (Marathi matrimonial website) पर रिक्वेस्ट आई.
ये भी पढ़ें: Goa में 'Nude Party' के पोस्ट ने मचाया बवाल, लिखा मिला- 'विदेशी लड़कियां भी आएंगी'
The Indian Express को उन्होंने बताया- 'रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद हम बात करने लगे. उसने बताया कि वो यूएस में इंजीनियर है, एक सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत होने के बाद वो अपने दो बच्चों के साथ यूएस में रहता है. उसने बताया कि अप्रैल 2018 में वो बच्चों को साथ लेकर मुंबई आएगा और मुझसे शादी करेगा. फिर अप्रैल में उसने कहा कि मेरा कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट पूरा नहीं हुआ है, ऐसे में मुंबई नहीं आ पाउंगा. शादी को कुछ वक्त के लिए टाल देना सही रहेगा.'
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
ये भी पढ़ें: महिला के लिए Strawberry बनी मुसीबत, डॉक्टर ने किया X-Ray तो फटी रह गईं आंखें
अप्रैल 2018 में उसने महिला से पहले 10 लाख रुपये मांगे और कहा कि मुंबई पहुंचते ही वो लौटा देगा, जिसके बाद उसने फिर 22 लाख रुपये मांगे. इसी साल उसने शादी को मई 2019 की पक्की करने के बाद 50 लाख रुपये लिए. 82 लाख रुपये लेने के बाद उसने अपनी प्रोफाइल डिलीट कर दी और अपने फोन नंबर को ऑउट ऑफ सर्विस कर लिया.
ये भी पढ़ें: इस वीडियो को देखकर भावुक हो गए आनंद महिंद्रा, लोग बोले- 'रुला दिया सर आपने...' देखें VIDEO
DNA India की खबर के मुताबिक, पुलिस ने कहा- 'पीड़िता ने शुरू में राशि का भुगतान किया और फिर मोहन ने और पैसे मांगे. उन्होंने मुंबई सेंट्रल स्थित बैंक के खाते का विवरण दिया. निर्माण सामग्री, श्रम, लॉजिस्टिक्स, मशीनरी और अन्य खर्चों के नाम पर, वह पीड़ित से 82 लाख रुपये लेने में सफल रहा, जिसके बाद उसने और पैसे मांगे. जब पीड़ित ने कहा कि वह टूट गई है, तो मोहन ने उसके साथ बात करना बंद कर दिया.' पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं