विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2024

तेजी से बढ़ रहा है ऑटो रिक्शा का किराया, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो शेयर कर बताया कैसे पता कर सकते हैं मीटर में गड़बड़ी है या नहीं

कई ऑटो वाले ऐसे होते हैं जो मीटर में थोड़ी छेड़छाड़ कर देते हैं, जिसकी वजह से ऑटो का मीटर तेजी से भागने लगता है और किराया ज्यादा आता है. अब मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने इस बार में एक वीडियो शेयर किया है.

तेजी से बढ़ रहा है ऑटो रिक्शा का किराया, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो शेयर कर बताया कैसे पता कर सकते हैं मीटर में गड़बड़ी है या नहीं
ऑटो मीटर में गड़बड़ी को लेकर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने शेयर किया वीडियो

किसी भी ऑटो रिक्शा में सफर करने बैठें तो कुछ लोग पहले ही किराया फिक्स कर लेते है और कुछ लोग कहते हैं कि वो मीटर के हिसाब से किराया देंगे. ये एक स्मार्ट डिसीजन हो सकता है, लेकिन तब जब ऑटो वाले ने भी अपनी ऑटो में लगे मीटर के साथ कोई कारस्तानी न की हो. कई ऑटो वाले ऐसे होते हैं जो मीटर में थोड़ी छेड़छाड़ कर देते हैं, जिसकी वजह से ऑटो का मीटर तेजी से भागने लगता है और किराया ज्यादा आता है. अब मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने इस बार में एक वीडियो शेयर किया है.

ऐसे पकड़ें मीटर में छेड़छाड़

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि क्या आप को आश्चर्य हो रहा है कि ऑटो रिक्शा का मीटर इतना तेजी से क्यों चल रहा है. ये कोई रॉकेट साइंस नहीं है. ऑटो रिक्शा के मीटर में कुछ फॉल्ट है या नहीं ये जानने का आसान तरीका है. इस कैप्शन के साथ मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में एक पुलिस ऑफिसर की आवाज सुनाई दे रही है. जो बता रहा है कि आखिरी डिजिट के बाद अगर कोई ब्लिकिंग प्वाइंट दिखे तो समझ लें कि उस मीटर से छेड़छाड़ की गई है. मीटर बंद होने के बाद भी ये लाइट टिमटिमाती हुई दिख सकती है.

यहां देखें पोस्ट

इस नंबर पर दें सूचना

इस के बाद एक और ट्वीट में मुंबई पुलिस ने ये जानकारी दी है कि ऐसे फॉल्टी मीटर्स की जानकारी मिलते ही वो किस नंबर पर सूचना दे सकते हैं. ट्वीट के मुताबिक, ऐसे पैसेंजर्स सीधे रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस में जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या फिर आरटीओ के हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल कर सकते हैं. ट्वीट में मुंबई सेंट्रल और वेस्ट के हेल्पलाइन नंबर्स और ईमेल आईडी भी शेयर किए गए हैं.

ये भी देखें:- Zoo में आज भौंकने लगे पांडा

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Traffic Police, Autorickhaw Fares, Traffic, Autorickshaw Faulty Meters, Autorickshaw Meter Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com