- सूरजकुंड दिवाली मेला 23 से 26 अक्टूबर आयोजित होगा.
- मेले का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह करेंगे.
- यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी.
हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से फरीदाबाद के प्रसिद्ध सूरजकुंड परिसर में भव्य 'सूरजकुंड दिवाली मेले' का आयोजन किया जा रहा है. यह चार दिवसीय मेला 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा. मेले की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इसे पारंपरिक कला, संस्कृति और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है. हरियाणा पर्यटन विभाग के अनुसार, इस दिवाली मेले का औपचारिक उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा 23 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा.
इस बार मेले में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प, अनूठे कलात्मक उत्पादों, लजीज व्यंजनों और रोजाना होने वाली रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की
मेले में आने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ और शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरीदाबाद यातायात पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि भारी वाहनों पर रोक रहेगी. मेले के दौरान शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए भारी और कर्मशियल वाहनों की एंट्री पर सुबह 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा. हालांकि, जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी
इन रास्तों पर प्रतिबंध रहेगा
पाली चौक से एमवीएन नाका और सूरजकुंड की ओर
अनखीर चौक से सूरजकुंड की ओर
एनएचपीसी चौक से सूरजकुंड की ओर
प्रहलादपुर (दिल्ली बॉर्डर) से सूरजकुंड गोल चक्कर की ओर
भारी वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा उपयोग करें ताकि मेले का आनंद बिना किसी ट्रैफिक बाधा के लिया जा सके.
यह भी पढ़ें | दिल्ली में GRAP-1 लागू होने के बाद DMRC का बड़ा ऐलान, 22 अक्टूबर से मेट्रो ट्रेन लगाएगी 20 ज्यादा फेरे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं