Safety Message Of Wearing Helmet: यह तो हम सभी भलि भांति जानते हैं कि, बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना कितना जरूरी है, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतते हुए हेलमेट पहनने पर आनाकानी करने लगते हैं. अक्सर सोशल मीडिया (social media) पर ऐसे कई वीडियोज आए दिन सामने आते रहते हैं, जिसमें लोग अपनी लापरवाही और गलती के चलते खुद के साथ-साथ सड़क पर चल रहे और राहगीरों की जान भी खतरे में डाल देते हैं. हाल ही में मुंबई पुलिस (Mumbai traffic cops) ने लोगों को हेलमेट पहनने की जरूरत के बारे में जागरूक करने के लिए आज दशहरा (Dussehra) पर एक शानदार वीडियो संदेश (message) जारी किया है, जिसमें साक्षात 'लंकापति रावण' लोगों को इससे अवगत कराते नजर आ रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
Spare a thought for your safety for you don't have ten heads to spare.
— मुंबई पोलीस - Mumbai Police (@MumbaiPolice) October 5, 2022
Have a happy and safe #Dussehra #WearAHelmet #VictoryOfSafety #PillionAsWell pic.twitter.com/u43Um0LUP9
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दरअसल, हाल ही में मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने आज (5 अक्टूबर) दशहरे पर 56 सेकेंड की एक वीडियो जारी किया है, जिसमें मुंबईवासियों को हेलमेट के प्रति सचेत किया गया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब देख और शेयर कर रहे हैं. वीडियो में ट्रैफिक पुलिस 'रावण' के जरिए हेलमेट पहनने के लिए मुंबईवासियों को आगाह कर रही है. वीडियो में सबसे पहले ताला लगाते हुए अपने दस सिर बचाते हुए 'रावण' को सीढ़ियां उतरते देखा जा रहा है. इसी बीच ऊपर से एक बुजुर्ग महिला 'रावण' को आवाज देते हुए कहती हैं, अरे भाई साहब...संभाल के, जिस पर 'रावण' हाथ से ठीक होने का साइन देते नजर आते हैं.
वीडियो में आगे बाइक पर किक मारते हुए 'रावण' सड़क पर बाइक दौड़ाते नजर आते हैं. इसी बीच ट्रैफिक रेड सिग्नल पर वे रुक जाते हैं, तभी उनके बगल में एक स्कूटर सवार शख्स बिना हेलमेट के दिखाई पड़ता है, जिससे वे कहते हैं कि, 'मेरे पास दस सिर है, लेकिन आपके पास सिर्फ एक है, इसलिए हेलमेट पहनें और अपने आप को सेफ रखें.' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल @MumbaiPolice पर शेयर किया है.
* ""जापान पर भी चला Katrina Kaif का 'जादू'! 'काला चश्मा' पर लड़कियों ने ऐसे लहराई कमर देखते रह गए लोग
* 'स्कॉटलैंड और भारत के इस म्यूजिक मैशअप पर विदेशी दूल्हे संग देसी दुल्हन ने मारी एंट्री, देखते रह गए घराती-बाराती
* "न्यूयॉर्क में नियॉन जंपसूट पहनी महिलाओं के गुट का आतंक, मेट्रो में यात्रियों से मारपीट कर लूटा
देखें वीडियो- ऋचा चड्ढा और अली फजल रिसेप्शन : ऋतिक रोशन-सबा आजाद, तापसी पन्नू सहित सेलेब्स पहुंचे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं