विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट के T3 बोर्डिंग एरिया में सिक्योरिटी को चकमा देकर घुसा बंदर, वीडियो वायरल

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के टर्मिनल-3 से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां इंटरनेशनल डिपार्चर के बोर्डिंग एरिया में अचानक एक बंदर पहुंच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दिल्ली एयरपोर्ट के T3 बोर्डिंग एरिया में सिक्योरिटी को चकमा देकर घुसा बंदर, वीडियो वायरल
एयरपोर्ट में घुसा बंदर
Social Media

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के टर्मिनल-3 से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां इंटरनेशनल डिपार्चर के बोर्डिंग एरिया में अचानक एक बंदर पहुंच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट स्टाफ उस बंदर को पकड़ने और उसे आगे जाने से रोकने की कोशिश कर रहा है. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर Nomad Khan ने शेयर किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में दावा किया कि यह घटना एयरपोर्ट के हाई सिक्योरिटी वाले इलाके में हुई. कैप्शन में लिखा गया कि टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में बंदर पहुंच गया, जिससे सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.

IGI टर्मिनल में पहुंचा बंदर 

वीडियो में देखा गया कि बंदर टर्मिनल के अंदर इधर-उधर कूदता फिर रहा था. एयरपोर्ट स्टाफ उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बंदर बार-बार उनके हाथ से बचकर भाग जाता था. कभी वह तेजी से इधर-उधर दौड़ता, तो कभी बड़े कांच के शीशों पर चढ़ जाता, जहां से रनवे दिखाई देता है. एक समय पर वहां मौजूद अधिकारियों को यह कहते हुए भी सुना गया, गेट बंद कर दो, ताकि बंदर टर्मिनल के दूसरे हिस्सों में न जा सके.

इस अजीब घटना को देखकर वहां मौजूद कई यात्री हैरान रह गए, वहीं कुछ लोग इसे देखकर मजे भी लेने लगे. कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन निकालकर इसका वीडियो बना लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और लोग इस पर मजेदार जोक्स और मीम्स बनाने लगे.

इस अजीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि लगता है बंदर भी खुद को यात्री बनाना चाहता था. कुछ लोगों ने हंसते हुए लिखा कि बंदर फ्री फ्लाइट की तलाश में एयरपोर्ट पहुंच गया होगा यानी बिना टिकट के ही यात्रा करने का प्लान बना लिया. वहीं, कई यूजर्स ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी चुटकी ली और कहा कि जहां आम यात्रियों को कई तरह की जांच से गुजरना पड़ता है, वहां बंदर बिना टिकट और परमिट के ही अंदर पहुंच गया.

यह भी पढ़ें:- Hindi-English ही नहीं, Spanish भी! चांदनी चौक का असलम रिक्शावाला, विदेशी टूरिस्ट्स से फर्राटेदार बातचीत ने जीता दिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IGI, IGI Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com