दिल्ली में तुगलकाबाद इलाके में बीती रात एक बिल्डिंग में लगी आग में तीन लोगों की मौत हो गई. यहां लगी आग में कई लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आई थी. जिसके बाद मौके पर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 6 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. लेकिन तीन लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी. मालूम हो कि दिल्ली में बीते कुछ समय से घर, मकान, होटलों में लग रही आग से कई लोगों की मौत हुई है. दिल्ली के साकेत इलाके में चल रहे होटल फ्लोरिश इन में लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई थी. जिसमें कई विदेशी भी थे. अब तुगलकाबाद इलाके में लगी आग में भी तीन लोग जिंदा जल गए.
वाहनों में लगी आग, धुएं से भर गई पूरी इमारत
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में देर रात एक ग्राउंड प्लस 5 मंजिला इमारत में आग लग गई. आग मकान में खड़े वाहनों में लगी थी, जिससे पूरी इमारत धुएं से भर गई और कई लोग अंदर फंस गए. दिल्ली फायर सर्विस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. सुबह 3:45 बजे आग पर काबू पा लिया गया, अगर समय रहते हुए रेस्क्यू न किया गया होता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था.
#WATCH | Delhi: Three people died after a massive fire broke out in a building in Tughlakabad Extension area during the early hours of Friday. Visuals from the spot. https://t.co/KqSJGbqTEO pic.twitter.com/dY9aQl5rgE
— ANI (@ANI) June 12, 2026
घटनास्थल से सामने आए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि घर के कई सामान बुरी तरह से जले नजर आ रहे हैं. सीढ़ियों पर भी आग के निशान नजर आ रहे है. फिलहाल इस हादसे में किन लोगों की मौत हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. मृतकों के पहचान और आग लगने के विस्तृत कारणों की जानकारी का इंतजार है.
दमकल विभाग के अनुसार रेस्क्यू किए गए 8 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. सफदरजंग अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती 5 महिलाओं में से 2 महिलाओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि 3 का इलाज जारी है. वहीं AIIMS ट्रॉमा सेंटर के बर्न और प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में भर्ती 3 लोगों में 1 पुरुष की मौत हो गई, जबकि 2 महिलाओं का उपचार चल रहा है.
इससे पहले दमकल विभाग ने इमारत से कुल 8 लोगों को रेस्क्यू किया था. आग ग्राउंड फ्लोर पार्किंग में खड़ी 3 स्कूटी, 2 बाइक और 1 साइकिल में लगी थी, जिसके बाद धुआं और आग पूरी इमारत में फैल गई थी.
(तुगलकाबाद से वसीम फिरोज का इनपुट)
यह भी पढ़ें - मालवीय नगर आग हादसे के बाद एक्शन में प्रशासन, साउथ दिल्ली में 10 इमारतों को किया सील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं