यूके के एक जू में महज दो दिन पहले जन्मे एशियाई हाथी के बच्चे ने अपनी पहली पब्लिक ग्लिम्पसे से लोगों का दिल जीत लिया. FIFA वर्ल्ड कप की पूर्व संध्या पर जू एडमिनिस्ट्रेशन ने नन्हे हाथी को खेलने के लिए एक फुटबॉल दी. इसके बाद जो नजारा देखने को मिला, उसने सोशल मीडिया पर लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया. हाथी का नन्हा बच्चा गेंद को अपने पैरों से इधर-उधर धकेलता और सूंड से उसे ध्यान से परखता नजर आया.
सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
वीडिया में देखा जा सकता है कि छोटा हाथी फुटबॉल के साथ खेलने की कोशिश कर रहा है. कभी वह गेंद को हल्के से आगे बढ़ाता है तो कभी अपनी सूंड से उसे छूकर समझने की कोशिश करता है. उसकी मासूम हरकतें लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, 'Start 'em young - future World Cup star in the making!'. वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'Oh no dear baby, you can't use your trunk - the Brits will FREAK out cause it's football!.' तीसरे यूजर ने लिखा,'Dribbling he is trying 'around the World' and he is Talentes.'
A baby Asian elephant made his debut at a UK zoo on Wednesday at just two days old.
— The Associated Press (@AP) June 11, 2026
On the eve of the FIFA World Cup, the baby boy was given a ball to play with and could be seen attempting a few dribbles and investigating with his trunk. pic.twitter.com/ExczEmk16y
लोगों का दिल जीत रहा वीडियो
जानकारी के अनुसार, नन्हे हाथी की इनोसेंस और गेंद के साथ उसकी क्यूरियोसिटी ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है. कई लोग उसे भविष्य का फुटबॉल स्टार बता रहे हैं, तो कुछ उसकी प्यारी हरकतों को बार-बार देखकर खुश हो रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.
यह भी पढ़ें: Hindi-English ही नहीं, Spanish भी! चांदनी चौक का असलम रिक्शावाला, विदेशी टूरिस्ट्स से फर्राटेदार बातचीत ने जीता दिल
यह भी पढ़ें: प्रणित मोरे के 370 बिरयानी विवाद पर मुंबई पुलिस की पोस्ट, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
यह भी पढ़ें: एक स्विमिंग पूल से 22.5 लाख रुपये की कमाई कर रहा शख्स! दोस्त ने सोशल मीडिया पर किया दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं