विज्ञापन

रौशन आनंद की रिहाई के लिए 'आमरण अनशन' करेंगे हजारों छात्र, खान सर के बॉडीगार्ड की जमानत याचिका खारिज

ज्ञान बिंदू कोचिंग सेंटर के शिक्षक और हजारों स्टूडेंट ने ऐलान किया है कि वह सभी BPSC सेंटर पर आमरण अनशन करेंगे. उन्होंने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है.

रौशन आनंद की रिहाई के लिए 'आमरण अनशन' करेंगे हजारों छात्र, खान सर के बॉडीगार्ड की जमानत याचिका खारिज
ज्ञान बिंदू के छात्र करेंगे आमरण अनशन (NDTV)
Bihar News:

रौशन आनंद की जमानत पर अब भी पेंच फंसा है. जिसके बाद रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार (13 जून) से हजारों छात्र आमरण अनशन करेंगे. बताया जा रहा है कि ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के शिक्षक भी छात्रों द्वारा किये जा रहे अनशन में शामिल होंगे. ज्ञान बिंदू कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद 3 जून को गिरफ्तारी के बाद से न्यायिक हिरासत में हैं. उनकी बेल याचिका सिविल कोर्ट से खारिज हो चुकी है. जबकि जिला अदालत में पिछली दो तारीख पर सुनवाई नहीं हो पाई. एक तरफ खान सर को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है, वहीं दूसरी तरफ रौशन आनंद अब भी जेल में हैं.  इससे ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों में गुस्सा है. 

कोचिंग से जुड़े शिक्षक आदर्श ने एनडीटीवी को बताया कि हम सभी शिक्षक और हजारों स्टूडेंट संस्थान के BPSC सेंटर पर आमरण अनशन करेंगे. हमें न्याय चाहिए. इस पूरे मामले में एकतरफा कार्रवाई हुई है. 

सोशल मीडिया पर विद्यार्थियों से की अपील 

ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के आधिकारिक फेसबुक पेज से पोस्ट कर विद्यार्थियों से अनशन में शामिल होने की अपील की गई है. पोस्ट में लिखा गया - आप सभी को सूचित करना है कि आज निर्धारित सुनवाई के दौरान जमानत याचिका पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका. विपक्षी पक्ष द्वारा रणनीति के तहत सुनवाई को टालने का प्रयास किया गया है. हम माननीय न्यायालय के आदेश का पूर्ण सम्मान करते हैं, परंतु न्याय में हो रही इस देरी से हम सभी आहत हैं.

इस पूरे घटनाक्रम और न्याय मिलने में हो रही देरी को देखते हुए, हम सभी छात्रों और शिक्षकों ने एकजुट होकर 'आमरण अनशन' करने का कठिन निर्णय लिया है. 

आज भी नहीं हुई रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई 

दरअसल, शुक्रवार को भी रोशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई. खान सर के अधिवक्ता ने मेडिकल ग्राउंड पर कोर्ट से अनुपस्थित होने की अनुमति मांगी. इसके बाद कोर्ट ने आज की सुनवाई टाल दी. वहीं खान सर के बॉडीगार्ड की जमानत याचिका कोर्ट से खारिज हो गई है. प्रदीप कुमार और तालेश्वर सिंह 4 जून को गिरफ्तार हुए थे.

यह भी पढ़ेंः राबड़ी देवी के कंगन पर बिहार में बवाल, जेडीयू नेता ने मांगा बिल और GST नंबर, कहा- ED को लिखूंगा पत्र

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gyan Bindu Coaching, Student Hunger Strike, Patna News, Khan Sir Coaching, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com