विज्ञापन

सतना: नागौद राजघराने में विवाद ने लिया हिंसक रूप; परसमनिया गढ़ी में चली गोली, राजपरिवार की बहू गंभीर

सतना के नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी में पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग में योगिता सिंह घायल हुईं. आरोपी महिला गिरफ्तार, जांच जारी. जानिए क्या है पूरा मामला.

सतना: नागौद राजघराने में विवाद ने लिया हिंसक रूप; परसमनिया गढ़ी में चली गोली, राजपरिवार की बहू गंभीर
सतना में सनसनी: नागौद राजघराने में विवाद ने लिया हिंसक रूप, बहू को लगी गोली

Satna Royal Family Dispute: सतना जिले के नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी में गुरुवार को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब बहस के दौरान गोली चलने से राजपरिवार की बहू योगिता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घायल महिला को पहले सतना में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा के विंध्या मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला सुनीता सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. घटना ने राजपरिवार और स्थानीय क्षेत्र में हलचल मचा दी है, जबकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है.

परिवारिक विवाद के दौरान चली गोली

NDTV को मिली जानकारी के अनुसार नागौद विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा और उनकी पहली पत्नी योगिता सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के निपटारे के लिए योगिता सिंह दो दिन पहले परसमनिया गढ़ी पहुंची थीं, जहां वह अपने भाइयों और परिजनों के साथ मौजूद थीं. बताया जा रहा है कि गुरुवार को बातचीत के दौरान विवाद अचानक बढ़ गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

Satna Royal Family Dispute: नागौद राजघराने में विवाद ने लिया हिंसक रूप

नागौद विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे एवं राजपरिवार के सदस्य रूपेंद्र कुमार उर्फ बाबा राजा की पहली पत्नी योगिता सिंह को दूसरी पत्नी सुनीता सिंह ने कथित तौर पर गोली मार दी. गोली योगिता सिंह के पेट में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें पहले सतना और बाद में बेहतर उपचार के लिए रीवा रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है. योगिता सिंह अपने बेटे और भाई के साथ नागौद किले से परसमनिया गढ़ी पहुंची थीं. आरोप है कि वहां मौजूद सुनीता  ने उन्हें देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी. विवाद बढ़ने पर सुनीता ने कथित रूप से गोली चला दी, जो योगिता के पेट में जा लगी.

दूसरी पत्नी पर फायरिंग का आरोप

घटना को लेकर आरोप है कि विवाद के बीच रूपेंद्र सिंह की दूसरी पत्नी सुनीता सिंह ने 22 बोर की लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड फायरिंग कर दी. इस दौरान एक गोली योगिता सिंह के पेट में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. गोली चलने के बाद गढ़ी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए.

Satna Royal Family Dispute: पारिवारिक कलह में चली गोली

घायल की हालत स्थिर, रीवा में चल रहा इलाज

घटना के बाद घायल योगिता सिंह को तुरंत सतना अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रीवा रेफर किया गया. फिलहाल विंध्या मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में उनका इलाज जारी है. सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया है और अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, हालांकि अभी भी चिकित्सकीय निगरानी जारी है.

पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनीता सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. एसडीओपी रघु केसरी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है, जिसमें फायरिंग की परिस्थितियां और हथियार की वैधानिक स्थिति भी शामिल है.

बताया जा रहा है कि सुनीता सिंह और योगिता सिंह के बीच विवाद नया नहीं है. इससे पहले भी दोनों के बीच मारपीट की घटना हो चुकी है और मामला पुलिस तक पहुंचा था. 

एएसपी सतना प्रेमलाल कुर्वे ने कहा कि उचेहरा थाना पुलिस ने घायल योगिता सिंह की शिकायत पर सुनीता सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 109(1) और 296(बी) का प्रकरण दर्ज किया है.

पीड़ित पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

घायल योगिता सिंह की मां नरेंद्र कुमारी ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई. उन्होंने कहा कि जब योगिता अंदर जाने लगीं, तब दामाद ने उन्हें धक्का दिया और इसके बाद गोली चलाई गई. उनका दावा है कि जान बचाने के लिए छिपने के बावजूद खिड़की से गोली मारी गई, जो पेट में जा लगी. पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने केवल सुनीता सिंह को आरोपी बनाया है, जबकि बाबा राजा के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया.

घटना से इलाके में फैली सनसनी, जांच जारी

परसमनिया गढ़ी में हुई इस घटना से क्षेत्र में व्यापक चर्चा और तनाव का माहौल है. राजपरिवार से जुड़े मामले के चलते यह घटना और भी सुर्खियों में है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स पर सख्ती; डीजे और आतिशबाजी बैन, वक्फ बोर्ड का ऐलान, नियम तोड़ने पर जुर्माना

यह भी पढ़ें : 6 साल की उम्र से क्रिकेट के प्रति जिद, जुनून और मेहनत; अब अंडर-19 टीम के कप्तान बने यशवर्धन सिंह चौहान

यह भी पढ़ें : छिंदवाड़ा की बेटी ने भरी उड़ान; प्रिया मालवीय बनीं इंडियन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर, खुद सुनायी सक्सेस स्टोरी

यह भी पढ़ें : MP के दिव्यांग क्रिकेटर लोकेंद्र आर्य का इंडिया ए टीम में चयन; जुगाड़ से खरीदी किट, NDTV से बोले- नीली जर्सी...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satna Firing, Royal Family, Royal Family Dispute, MP Crime News, Family Dispute Violence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com