विज्ञापन

Hindi-English ही नहीं, Spanish भी! चांदनी चौक का असलम रिक्शावाला, विदेशी टूरिस्ट्स से फर्राटेदार बातचीत ने जीता दिल

चांदनी चौक की भीड़भाड़ वाली गलियों से असलम रिक्शावाले की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह विदेशी टूरिस्ट्स से हिंदी, इंग्लिश और स्पेनिश में फर्राटेदार बातचीत कर रहा है.

Hindi-English ही नहीं, Spanish भी! चांदनी चौक का असलम रिक्शावाला, विदेशी टूरिस्ट्स से फर्राटेदार बातचीत ने जीता दिल
रिक्शे वाले ने की विदेशी टूरिस्ट्स से स्पेनिश में बातचीत
Social Media

सोशल मीडिया पर एक रिक्शावाले के वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो सिर्फ हिंदी, इंग्लिश ही नहीं बोलता बल्कि स्पेनिश भी फर्राटेदार बोलता है. चांदनी चौक की भीड़भाड़ वाली गलियों में असलम रिक्शावाला बड़ी आसानी से हिंदी, इंग्लिश और स्पेनिश बोलते हुए स्पेन से आए पर्यटकों से बात करता नजर आता है. असलम का यह वीडियो ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मुलाकात का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें असलम पहले अपना परिचय देता है और फिर स्पेनिश में पर्यटकों का स्वागत करता है. वह कहता है, “हेलो दोस्तों, आप कैसे हैं? मैं असलम रिक्शावाला हूं और आज मेरे साथ स्पेनिश क्लाइंट हैं,” और इसके बाद वह उन्हें ओल्ड दिल्ली की सैर कराने की तैयारी करता है.

रिक्शावाले की विदेशी टूरिस्ट्स से फर्राटेदार बातचीत

पर्यटक भी मुस्कुराते हुए Hello और Namaste कहते हैं. इसी दौरान एक महिला असलम की ओर इशारा करते हुए recommendation कहती है यानी वह दूसरों को भी असलम को चुनने की सलाह देती है. महिला खुशी जताते हुए कहती है, “बहुत अच्छा, बहुत अच्छा, और इशारों से असलम की तारीफ करती नजर आती है.

बातचीत आगे बढ़ी तो असलम ने पर्यटकों से भारत के अनुभव के बारे में पूछा. उन्होंने कहा, “तो आपको भारत कैसा लग रहा है?” इस पर ग्रुप ने जवाब दिया, “इंडिया अच्छा है, ओल्ड दिल्ली परफेक्ट है” जब असलम ने पूछा कि अब वे आगे कहां जा रहे हैं, तो एक महिला ने जवाब दिया, “बनारस… भारत की सबसे अच्छी जगह” यह सुनकर असलम बहुत खुश हो गया. उसने कहा, “अब आप मेरे घर वाराणसी जा रहे हैं. बहुत फेमस है. वाराणसी मेरा घर है. आपकी यात्रा शुभ हो, बहुत सुंदर जगह है” इस पर पर्यटक ने हिंदी में कहा, “सुंदर”.

असलम ने मजाक में कहा, “तो ये थोड़ी-थोड़ी हिंदी भी बोल लेती है,” और फिर स्पेनिश में बोला “Poco poco (थोड़ा-थोड़ा)” पर्यटक यह सुनकर हंसने लगी और वही शब्द दोहराए. दोनों के बीच यह बातचीत काफी मजेदार और दिल छू लेने वाली रही. वीडियो के अंत में पर्यटक असलम को अलविदा कहते हैं और फिर अपनी यात्रा पर आगे बढ़ जाते हैं. असलम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है और यूजर उसे बहुत पसंद भी कर रहे हैं.

असलम के सोशल मीडिया अकाउंट पर कई ऐसे वीडियो हैं, जिनमें वह विदेशी पर्यटकों से अंग्रेजी में बात करते नजर आता है. एक और वायरल वीडियो में वह लाल किले के पास पर्यटकों को घुमाते हुए जर्मन भाषा में बातचीत करता दिखा. असलम अक्सर दिल्ली आने वाले विदेशी पर्यटकों के साथ अपनी बातचीत के वीडियो शेयर करता रहता है.

यह भी पढ़ें:- रेंट, जिम, नैनी... बेंगलुरु कपल ने बताया 1 महीने का खर्च 1.66 लाख रुपये, इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandni Chowk, Rikshawala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com