मैक्सिको के जलिस्को राज्य से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है. यहां कोई अज्ञात शख्स या कोई ग्रुप कथित बाइक चोरों को पकड़कर उन्हें पब्लिक प्लेस पर खंभों से बांध देता है और उनके पास चेतावनी लिखे पोस्टर छोड़ जाता है. इंटरनेट पर लोग इस मेस्ट्रीरियस शख्स को अब 'मैक्सिको का बैटमैन' कहने लगे हैं. हालांकि, पुलिस का कहना है कि कानून अपने हाथ में लेना सही नहीं है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
कई घटनाओं से बढ़ा रहस्य
जानकारी के अनुसार, 13 जून को पहला मामला सामने आया, जब एक शख्स बिजली के खंभे से बंधा मिला. उसके पास रखे गत्ते पर लिखा था कि वह मोटरसाइकिल चोरी करता है. इसके बाद 17 और 19 जून को भी ऐसे ही मामले सामने आए. अब तक कम से कम पांच लोगों के साथ ऐसा होने की बात सामने आई है.
इस मामले पर क्या कहना है पुलिस का
जलिस्को के अभियोजक साल्वाडोर गोंजालेज डी लॉस सैंटोस ने कहा कि जिन लोगों को बांधा गया है, उन्हें फिलहाल पीड़ित माना जा रहा है. पोस्टरों पर लिखे आरोप सही हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना सबूत किसी को अपराधी न मानें.
🚨In Jalisco, Mexico, a local man has become a real-life vigilante known as “the Batman of Lagos de Moreno.”
— David J Harris Jr (@DavidJHarrisJr) June 24, 2026
Fed up with useless authorities, he started hunting down motorcycle thieves himself. In just ten days, he has already caught and duct-taped five suspects to poles and… pic.twitter.com/nSg7eTgpPA
'बैटमैन ऑफ लागोस दे मोरेनो' बना वायरल
इन घटनाओं की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. कई यूजर्स इस रहस्यमयी शख्स को 'बैटमैन ऑफ लागोस दे मोरेनो' कह रहे हैं और उसे चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने वाला हीरो बता रहे हैं. दूसरी ओर कई लोग इसे खतरनाक प्रवृत्ति बता रहे हैं. उनका कहना है कि अगर बिना सबूत किसी को सजा दी जाने लगे, तो निर्दोष लोग भी इसका शिकार हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस इस रहस्यमयी 'बैटमैन' की तलाश में जुटी है.
पोस्ट पर लोगों ने दिए रिएक्शन
वायरल पोस्ट पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक शख्स ने लिखा, "Seriously, Batman... It's probably the cartel restoring order in its area of influence." दूसरे यूजर ने लिखा," अच्छा काम किया. वैसे, अपनी पोशाक के लिए शायद उन्हें GoFundMe की जरूरत पड़ सकती है." वहीं कई यूजर्स ने लिखा,"I predict a large uptick in Batman masks and outfits...."
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: 'घोड़ा गाड़ी तो देखी थी, आज कुत्ता गाड़ी भी देख ली...' बच्चे का देसी जुगाड़ देख लोग बोले- 'ये तो बचपन का सपना था'
यह भी पढ़ें: ब्लिंकइट राइडर को मिली 500 रुपये की टिप, दिल छू लेने वाला वीडियो किया शेयर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं