विज्ञापन

25 की उम्र में 5 करोड़ की कमाई! IIM बेंगलुरु के छात्र ने बताया अमीर बनने का सबसे आसान फॉर्मूला

जहां 25 साल के यूथ अच्छी नौकरी की तलाश में इंटरव्यू के धक्के खाते हैं, वहीं आईआईएम बेंगलुरु के एक छात्र ने इसी उम्र में 5 करोड़ रुपये की संपत्ति खड़ी कर ली है. अब अब उन्होंने अपनी इस कमाई का एक ऐसा गुरुमंत्र शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

25 की उम्र में 5 करोड़ की कमाई! IIM बेंगलुरु के छात्र ने बताया अमीर बनने का सबसे आसान फॉर्मूला
'भले ही 100 रुपये में बेचो, पर बेचना सीखो' 5 करोड़ कमाने वाले 25 साल के युवा ने दिया सक्सेस मंत्र

Young Entrepreneurs Success Story: सपने तो सब देखते हैं, लेकिन उन सपनों को सच कर दिखाना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं होता. मिडिल क्लास परिवार से निकलकर 25 की उम्र में करोड़ों का बिजनेस खड़ा कर लेना हर किसी के बस की बात नहीं होता. 25 साल के जैद खान (जो आज डिजिटल ब्रांडिंग एजेंसी 'जेडिटल मीडिया' (Zedital Media)के फाउंडर हैं) ने दावा किया है कि, 25 के होने से पहले ही उन्होंने 5 करोड़ की नेट वर्थ बना ली थी. उनके इस सफर से अब सोशल मीडिया पर यूथ इंस्पिरेशन ले रहे हैं. हाल ही में श्रेया हेगड़े के पॉडकास्ट 'द करोड़ क्लब' (The Crore Club) में बात करते हुए जैद ने अपनी इस सक्सेस स्टोरी को बयां किया. उन्होंने बताया कि पैसा कमाने की शुरुआत करने के लिए बहुत बड़े आईडिया की जरूरत नहीं होती, बल्कि हिम्मत की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें:-खराब परफॉर्मेंस का बहाना बनाकर कंपनी ने महिला को नौकरी से निकाला, अब देना होगा 19 लाख रुपये का जुर्माना

कुछ न कुछ बेचना शुरू करो (Start Selling Something Today)

जैद ने अपनी सफलता का सबसे बड़ा मंत्र बताते हुए 2 बातों पर जोर दिया. उन्होंने पॉडकास्ट में कहा, 'अगर आपको जिंदगी में आगे बढ़ना है तो कुछ न कुछ बेचना शुरू कर दीजिए. चाहे वो आपकी कोई स्किल हो, सलाह हो या कोई सर्विस. भले ही शुरुआत में आपको इसके लिए 100 या 200 रुपये ही क्यों न मिलें, लेकिन इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा.' जैद के मुताबिक, जब आपकी जेब में आपकी मेहनत का पहला 100 रुपया आता है, तो आपका आत्मविश्वास एक अलग ही लेवल पर पहुंच जाता है. इसके अलावा वे इंटरनेट की ताकत पर जोर देते हुए कहते हैं कि, 'अगर आप ऑनलाइन एक्टिव नहीं हैं, तो आज की दुनिया में आप किसी के लिए वजूद ही नहीं रखते. कंटेंट ही असली डिजिटल करेंसी है.'

डॉक्टर बनने का सपना और आईआईएम का सफर (Journey From NEET Aspirant to IIM Bengaluru)

उन्होंने अपनी पढ़ाई के बारे में भी बात की और बताया कि वो मेडिकल की फील्ड में जाना चाहते थे और NEET परीक्षा की तैयारी करने का इरादा रखते थे. उन्होंने कहा कि, 'मैं एक मिडिल-क्लास परिवार से आता हूं, सबने मुझे डॉक्टर बनने के लिए कहा और दूसरा सबसे अच्छा ऑप्शन जो मैंने सुना, वो था कि आप इंजीनियरिंग कर सकते हैं या MBBS कर सकते हैं', लेकिन जब उन्होंने यूट्यूब चैनल्स के साथ काम करना शुरू किया, तो रास्ता फिर बदल गया.

उन्होंने जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की. जल्दी ही आर्थिक सफलता पाने के बावजूद, खान ने 2024 के आखिर में IIM बेंगलुरु के MBA प्रोग्राम में एडमिशन लिया. उनका कहना है कि, 'वे बिजनेस तो चला रहे थे, लेकिन किताबों और थ्योरी की समझ में थोड़े पीछे थे, इसलिए वे जो क्लास में सीखते हैं, उसे तुरंत अपने बिजनेस में लागू कर देते हैं.'

ये भी पढ़ें:-क्या सच में खत्म हो चुका है IT में ग्रोथ का दौर? VIRAL हो रही इस पोस्ट ने छेड़ी नई बहस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIM Bangalore, Zaid Khan Latest, Viral Story, Zedital Media, Success Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com