विज्ञापन

'घोड़ा गाड़ी तो देखी थी, आज कुत्ता गाड़ी भी देख ली...' बच्चे का देसी जुगाड़ देख लोग बोले- 'ये तो बचपन का सपना था'

सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह चार कुत्तों की मदद से बनी अनोखी गाड़ी चलाता नजर आ रहा है. किसी ने इसे 'डॉग कार्ट' कहा तो किसी को अपना बचपन याद आ गया. वीडियो पर लाखों लोग रिएक्ट कर चुके हैं.

'घोड़ा गाड़ी तो देखी थी, आज कुत्ता गाड़ी भी देख ली...' बच्चे का देसी जुगाड़ देख लोग बोले- 'ये तो बचपन का सपना था'
(P.C- Instagram)

Dog Cart Viral Video : बचपन में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने कभी घोड़ा गाड़ी, बैलगाड़ी या ऊंट गाड़ी की सवारी न की हो. लेकिन क्या आपने कभी कुत्तों की गाड़ी देखी है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान भी कर दिया है और बचपन की यादें भी ताजा कर दी हैं. वीडियो में एक छोटा बच्चा चार कुत्तों की मदद से बनी देसी गाड़ी पर आराम से सड़क पर सैर करता नजर आता है. यह अनोखा नजारा देखकर लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

वीडियो बनाने लोग 

वीडियो में दिखता है कि चार कुत्तों को एक छोटी लकड़ी की गाड़ी से जोड़ा गया है. उसी गाड़ी पर एक बच्चा बैठा है और चार कुत्ते गाड़ी को खींचते हुए आगे बढ़ते नजर आते हैं. रास्ते से गुजर रहे लोग भी इस नजारे को देखकर मुस्कुराने लगते हैं, जबकि कई लोग अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आते हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम पर fitdharmendra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

'ये तो बचपन का सपना था'

वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'This boy is living my childhood dream.' वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, "बचपन में घोड़ा गाड़ी सुना था, लेकिन आज कुत्ता गाड़ी देख ली." कई लोगों ने इसे देसी जुगाड़ बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने कुत्तों की थकान और उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए.

देसी जुगाड़ और अनोखे अंदाज की वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. किसी को इसमें अपना बचपन नजर आया, तो किसी ने इसे देखकर हैरानी जताई. हालांकि वीडियो से जुड़ी लोकेशन और परिस्थितियों की पुष्टि नहीं हो सकी है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

ये भी पढ़ें:-'गुमशुदा' गौरैया का मिल गया पता...इस हवेली का नजारा देख नहीं होगा खुद की आंखों पर यकीन! 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com