Parliament Monsoon Session 2026, Paper Leak, Vande Matram Bill Live: संसद का मॉनसून सत्र जारी है. आज सोमवार को पेपर लीक पर नकेल कसने के लिए सरकार 'पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026' संसद में पेश करेगी. इस बिल में पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की तैयारी है, इसके अलावा दो महीने के भीतर ही जांच पूरी करने की बात कही गई है. साथ ही पेपर लीक के आरोपियों के लिए कम से कम पांच और अधिकतम 10 साल की सजा प्रावधान किया जा रहा है. वहीं संगठित अपराधों के लिए कम से कम सात साल की सजा और 10 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रस्ताव है. संसद का मॉनसून सत्र अभी तक हंगामे के नाम रहा है. लेकिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आज से संसद में कार्यवाही सुचारू चलने की उम्मीद जताई जा रही है.
संसद के मॉनसून सत्र में आज दोनों सदनों में क्या कुछ होगा? जानें पल-पल के अपडेटस NDTV के इस लाइव ब्लॉग पर...
Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates:
Parliament Session Live Updates: कांग्रेस सांसद नसीर हुसैन ने भी सदन की कार्यवाही रोक चर्चा करने का दिया प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद नसीर हुसैन ने भी सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा करने का प्रस्ताव दिया. यह प्रस्ताव 20 जुलाई 2026 को दिल्ली में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों पर कथित तौर पर अत्यधिक बल प्रयोग, पेलेट गन और आंसू गैस के इस्तेमाल, और महिला छात्रों पर हमले के मुद्दे पर तत्काल चर्चा के लिए है. साथ ही, इसमें केंद्रीय गृह मंत्री से जिम्मेदारी तय करने और पुलिस कार्रवाई के आदेश के बारे में विस्तृत बयान देने, और माननीय प्रधानमंत्री से सदन को यह भरोसा दिलाने वाला बयान देने की मांग की गई है कि शांतिपूर्ण विरोध के संवैधानिक अधिकार की रक्षा की जाएगी. इन गंभीर चिंताओं को देखते हुए, इस मामले पर सदन में तत्काल विचार और चर्चा की आवश्यकता है.
Monsoon Session Live Updates: प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस सांसद का कामकाज रोकने का नोटिस
कांग्रेस सांसद विजयकुमार उर्फ विजय वसंत ने लोकसभा में "20 जुलाई 2026 को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस द्वारा कथित तौर पर अत्यधिक बल प्रयोग" के संबंध में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है.
Monsoon Session Live Updates: प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस सांसद का कामकाज रोकने का नोटिस
कांग्रेस सांसद विजयकुमार उर्फ विजय वसंत ने लोकसभा में "20 जुलाई 2026 को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस द्वारा कथित तौर पर अत्यधिक बल प्रयोग" के संबंध में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है.
Monsoon Session Live Updates: CPI सांसद ने राज्यसभा में दिया कामकाज रोकने का नोटिस
CPI सांसद पी. संतोष कुमार ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कामकाज रोकने का नोटिस दिया है. वे NEET परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध करने वाले छात्रों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई और देशव्यापी छात्र आंदोलन की वजह बनी परिस्थितियों (जिसमें परीक्षा व्यवस्था की पूरी विफलता भी शामिल है) की जांच के लिए एक स्वतंत्र न्यायिक आयोग के गठन पर चर्चा करना चाहते हैं.
Paper Leak Bill Live Updates: पेपर लीक और परीक्षाओं में धांधली पर बिल लाएगी सरकार
आज सरकार पेपर लीक और परीक्षाओं में धांधली से जुड़े अपराधों के खिलाफ सख्त प्रावधान वाले एक विधेयक को सोमवार को लोकसभा में पेश करने की तैयारी में है. लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 में संशोधन से संबंधित विधेयक को सोमवार की सदन की कार्यवाही के लिए सूचीबद्ध किया गया है.
- सदस्यों को वितरित विधेयक की प्रति के अनुसार, परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक करने या अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले व्यक्तियों को कम से कम पांच साल और अधिकतम 10 साल तक के कारावास तथा 50 लाख रुपये तक के जुर्माने की सजा हो सकती है.
- विधेयक में संगठित अपराधों के लिए कम से कम सात साल के कारावास और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रस्ताव है. प्रस्तावित संशोधनों के तहत सभी जांच दो महीने के भीतर पूरी करनी होंगी.
- विधेयक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को त्वरित अदालतें स्थापित करने का निर्देश देने का भी प्रस्ताव है. ये अदालतें आरोपपत्र दाखिल किए जाने के तीन महीने के भीतर मुकदमे की कार्यवाही पूरी करेंगी.
Parliament Monsoon Session Live Updates: अभी तक हंगामे ने नाम रहा रहा है संसद
संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था. आज संसद के मॉनसून सत्र का छठा दिन है. बीते 5 दिन लोकसभा हो या राज्यसभा दोनों सदनों में चर्चा की जगह ज्यादातर हंगामा ही हुआ है. पेपर लीक पर छात्रों के प्रदर्शन के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे चुके हैं. ऐसे में उम्मीद है आज से संसद में कुछ काम हो सकेगा.