विज्ञापन

Bihar: सेठ साहूकार बनकर करता चुराता था बाइक, लोगों ने जाल बिछा कर दबोचा, पुलिस के सामने खंभे से बांधकर पीटा

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के लालगंज में बाइक चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों ने सीसीटीवी की मदद से चोर को रंगे हाथों पकड़ा. जिसके बाद उसे सबक सिखाते हुए खंभे से बाधकर खूब पीटा.

Bihar: सेठ साहूकार बनकर करता चुराता था बाइक, लोगों ने जाल बिछा कर दबोचा, पुलिस के सामने खंभे से बांधकर पीटा
बाइक चुराते पकड़ा, खंभे से बांधकर खूब पीटा
NDTV

Vaishali News: बिहार के वैशाली के लालगंज थाना इलाके में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से लोग काफी परेशान थे. जिसके चलते लोगों ने चोर को सबक सिखाने का एक ऐसा जाल बिछाया जिसमें फंसकर उसकी शामत आ गई.जैसे ही चोर ने बाइक चुराने की कोशिश की, लोगों ने उसे पकड़ कर रस्सी बांधकर उसकी जमकर पिटाई की. फिर उसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया.

CCTV से पहले की चोर की पहचान

दरअसल, वैशाली जिले की सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने और बेचने के लिए दूर-दूर से कई बेचने वाले और खरीदने वाले आते हैं, जिनकी बाइक अक्सर चोरी हो जाती थी. ऐसे में लोग बहुत परेशान थे. चोर को सबक सिखाने और उसे रंगे हाथों पकड़ने के लिए सभी ने मिलकर प्लान बनाया गया. जिसके तहत सबसे पहले मंडी में लगे CCTV में चोर की पहचान की गई.

फोर-व्हीलर से आकर चुराते थे बाइक

मंडी में लगे CCTV में सबसे चौंकाने वाली बात यह दिखी कि बाइक चोर दूसरे जिलों से फोर-व्हीलर में यहां आते थे और बाइक चुराने के बाद भाग जाते थे. ऐसे में कोई उन पर शक नहीं कर पाता था. लेकिन पिछले कुछ समय से चोरी की बढ़ती घटनाओं की वजह से मार्केट के दुकानदारों और ग्राहकों को उन पर शक होने लगा, इसलिए पहले उनकी पहचान करने के बाद उनकी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई.

बाइक चुराते पकड़ा, खंभे से बांधकर खूब पीटा

इस बीच, आज (गुरुवार) चोर अपने गैंग के साथ फिर से चोरी करने के लिए मार्केट पहुंचा. जैसे ही उसने एक बाइक का लॉक तोड़ने की कोशिश की, मार्केट संचालक ने उसे देख लिया और तुरंत शोर मचा दिया. ऐसे में पहले से इंतजार कर रहे लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर चोर को खंभे से बंधकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर  उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

चोरी की बाइक को बेचता था मुजफ्फरपुर 

वही मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि  पकड़े गए चोर की पहचान सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर निवासी शत्रुघ्न सिंह के रूप में हुई है. उसने  पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह पहले भी इस मंडी से बाइक चोरी कर चुका है और चोरी की गई गाड़ियों को मुजफ्फरपुर बेचने का काम करता था. पकड़े गए चोर ने अपने साथी का नाम भी बताया है जिसके आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जुट गई है.

यह भी पढ़ें: कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com