मॉनसून ने भले ही जुलाई के महीने में दिल्ली एनसीआर को मायूस किया हो, लेकिन अगस्त में सावन के महीने में झूम के बारिश होने का संकेत मिला है.भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में अगस्त के महीने में मॉनसून की अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है.बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (Deep Depression) और सक्रिय मॉनसून ट्रफ के कारण अगस्त की शुरुआत से ही बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी.
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में अगस्त के पहले हफ्ते में अच्छी बारिश होने का अनुमान है. 1 से 5 अगस्त तक अच्छी बारिश दिल्ली एनसीआर में हो सकती है. मध्यम से भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.इससे तापमान में गिरावट के साथ उमस से राहत मिलेगी. दिल्ली में जुलाई के आखिरी दिनों में कुछ अच्छी बारिश हुई है.

Rain Alert in Delhi NCR
उत्तर प्रदेश में बारिश बढ़ेगी
पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों इलाकों में अगस्त के दौरान सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. खासकर पूर्वांचल में गोरखपुर, तराई में लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है.
पंजाब-हरियाणा में भी मौसम
पंजाब, हरियाणा से अगस्त से ही गरज-चमक के साथ कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिलेगी. किसानों के लिए धान की फसल के लिए बारिश बेहद लाभदायक साबित होगी. निचले और शहरी इलाकों में जलभराव के हालात बन सकते हैं.
The Deep Depression over central parts of Chhattisgarh moved westwards with a speed of 15 kmph during past 6 hours, and lay centred at 2330 hrs IST of yesterday, the 29th July 2026, over Western parts of central Chhattisgarh and adjoining east Madhya Pradesh near latitude 21.9°N… pic.twitter.com/k2hYzlQpvO
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 29, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश
1 से 5 अगस्त के दौरान बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड (अचानक तेज बाढ़) का अलर्ट रहेगा. चारधाम यात्रा भी इस कारण रोकी गई है.
मॉनसून अपडेट
मॉनसून ट्रफ के कारण मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आसपास अंदरूनी इलाकों में दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगभग पश्चिम क्षेत्र की ओर बढ़ने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पाकिस्तान और जम्मू डिवीजन के पास साइक्लोन का असर बना हुआ है. असम के आसपास भी बारिश का क्षेत्र बना हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं