विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

Video: चलती बाइक से चेन झपटने आया था स्नैचर, अगले ही पल हो गया कर्मों का हिसाब

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग महिला की सोने की चेन छीनने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Video: चलती बाइक से चेन झपटने आया था स्नैचर, अगले ही पल हो गया कर्मों का हिसाब

Snatcher falls from bike: उत्तराखंड-हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की सोने की चेन छीनने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार थी जैसे ही स्कूटी रुकी, एक बाइक सवार बदमाश ने महिला की चेन छीनने की कोशिश की. हालांकि, महिला ने साहस दिखाते हुए बदमाश का पीछा किया, जिससे वह गिर पड़ा और भागने में असफल रहा. यह देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स यही बोल रहे हैं कि स्नैचर को तुरंत कर्मों का फल मिल गया.

यहां देखें वीडियो

हरिद्वार में चेन स्नैचिंग की कोशिश (Haridwar chain snatching)

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बदमाश का पीछा करती है और उसे पकड़ने की कोशिश करती है. यह वीडियो उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक X हैंडल @uttarakhandcops से 30 मई को पोस्ट किया गया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, हरिद्वार पुलिस ने दो शातिर स्नेचर दबोचे. रानीपुर व सिडकुल क्षेत्र में हुई थी चेन स्नैचिंग की वारदात. इनके कब्जे से देशी तमंचा, चाकू तथा दो चेन बरामद की गई है. दोनो शातिर रंगाई पुताई करते थे। इनमें से एक आरोपी पहले भी जेल जा चुका है. 

चेन स्नैचर की हरकत CCTV में कैद (Viral CCTV Video)

39 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 3 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय एक महिला अपनी बच्ची को स्कूटी पर बैठाकर कहीं जा रही है, तभी एक बाइकर तेजी से आता है और महिला के गले पर झपट्टा मारकर उसकी चेन छीनने की कोशिश करता है, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह कुछ ही दूरी पर गिर जाता है.

ये भी पढ़ें:- जमीन में सालों से दफ्न था बक्सा, खोलते ही लोगों की निकल गईं चीखें

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haridwar Chain Snatching, Snatcher Falls From Bike, Caught On CCTV, Woman Chases Thief, Viral News, Viral CCTV Video, Woman Chases Snatcher, Instant Karma, Crime In Haridwar, Uttarakhand News, Brave Woman Foils Robbery, Chain Snatching Caught On Camera, Haridwar Crime News, Viral Video India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com