सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स का वीडियो लाखों लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो में शख्स घर-घर जाकर रेहड़ी पर आवाज लगाकर रोटियां इकट्ठा करता नजर आ रहा है, ताकि गांव की कोई भी गाय भूखी न सोए. इस नेक पहल का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
घर-घर जाकर शख्स जुटा रहा रोटियां
रेडिट (reddit) पर यह वीडियो "This man walks door to door collecting rotis so that no cow in the village sleeps hungry" कैप्शन के साथ शेयर किया गया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स लोगों के घरों से बची हुई रोटियां इकट्ठा करता है और उन्हें आवारा गायों को खिलाता है. उसका मकसद है कि गांव की कोई भी गाय भूखी न रहे.
Best thing I could see today. This man walks door to door collecting rotis so that no cow in the village sleeps hungry
by u/jusJOYnME in andhra_pradesh
शख्स की लोग कर रहे तारीफ
वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इस शख्स के काम की सराहना की. लोगों का कहना है कि आज के समय में ऐसे काम समाज के लिए प्रेरणा हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि पहले गांवों में इस तरह की परंपरा आम हुआ करती थी और लोग मिलकर पशुओं की देखभाल करते थे.
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन
हालांकि, इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ दी है. कुछ लोगों का कहना है कि आवारा मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए. एक यूजर ने लिखा, "First of all, the cows on the streets are nuisance and they should be euthanized if no one is going to take care of them in a farm like setting. Second of all, how is this related to this sub?" वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि गायों के साथ-साथ भूखे इंसानों की मदद पर भी बराबर ध्यान देना जरूरी है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत
यह भी पढ़ें: हाथियों के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, गंगा नहाने आए युवकों को हाथियों के झुंड ने खूब दौड़ाया, वायरल वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं