विज्ञापन

आइसक्रीम लेने का शॉर्टकट पड़ा भारी, बालकनी से सीधे जमीन पर गिरा शख्स, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में आइसक्रीम लेने के लिए पहली मंजिल की बालकनी से झुके एक शख्स का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जो अब वायरल हो रही है.

आइसक्रीम लेने का शॉर्टकट पड़ा भारी, बालकनी से सीधे जमीन पर गिरा शख्स, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पहली मंजिल की बालकनी से गिरा शख्स
सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. दरअसल, आइसक्रीम खाने की चाह में एक शख्स ने ऐसा जोखिम उठा लिया कि वह पहली मंजिल की बालकनी से सीधे नीचे गिर गया. पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

आइसक्रीम लेने के चक्कर में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शख्स अपने घर की पहली मंजिल की बालकनी में खड़ा था. तभी सड़क से एक आइसक्रीम वाला गुजर रहा था. उसे आइसक्रीम खाने का मन हुआ तो उसने आइसक्रीम वाले को आवाज देकर रोक लिया. लेकिन नीचे आने की बजाय उसने आइसक्रीम ऊपर ही देने को कहा.

बालकनी से झुका और बिगड़ गया संतुलन

इस वीडियो को @shilpa_cn एक्स पेज पर शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि आइसक्रीम वाला नीचे से हाथ ऊपर उठाकर आइसक्रीम देने लगा. वहीं शख्स उसे लेने के लिए बालकनी से ज्यादा आगे झुक गया. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे जमीन पर गिर पड़ा. हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए.

परिवार और पड़ोसी तुरंत पहुंचे

शख्स के गिरते ही परिवार के लोग और आसपास के निवासी दौड़कर मौके पर पहुंचे. घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है.

घटना पर पुलिस ने क्या कहा

Latest and Breaking News on NDTV

वायरल वीडियो पर सोनभद्र पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत ठीक है और इस घटना का कानून-व्यवस्था से कोई संबंध नहीं है. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
 

यह भी पढ़ें: नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत

यह भी पढ़ें: हाथ‍ियों के साथ सेल्‍फी लेना पड़ा भारी, गंगा नहाने आए युवकों को हाथ‍ियों के झुंड ने खूब दौड़ाया, वायरल वीड‍ियो

यह भी पढ़ें: कौन है 228K फॉलोअर्स वाला 'फ्लाइंग डॉग' Ouka? हवा में ऐसे भरता है उड़ान, वीडियो देखकर लोग बोले- हमसे ज्यादा एडवेंचर तो ये करता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonbhadra Viral Video, UP Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com